Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: कोतवाली पुलिस व आरपीएफ के द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर ट्रेन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है

Admin Sat, Oct 14, 2023

https://youtu.be/BFaFX2jJCek?si=wZZPfFdet235W6o1

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में चुनाव की घोषणा के पश्चात मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस व आरपीएफ के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिसमे कोतवाली पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा विधानसभा चुनाव को देखते हुए ट्रेनो की जांच की जा रही है ट्रेनो में यात्रा करने वाले सभी पैसेंजरों के सामानों की तलासी ली जा रही है अमले की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी कुमारी चंद्राकर (निरीक्षक) के द्वारा बताया गया कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कहा गया कि जो भी थाना क्षेत्र में स्टेशन व वहाँ से गुजरने वाली ट्रेनों की जांच किया जाए । उसके तहत हम लोग आरपीएफ की पोस्ट के साथ बौरीडाड से चढ़ कर मनेंद्रगढ़ स्टेशन तक चेक किया गया जिसमें किसी भी प्रकार की तस्करी या कोई भी अवैधानिक माल की परिवहन न हो इस कारण हम लोग आरपीएफ व थाना की फोर्स के साथ चेकिंग किया गया है यह जांच आगे भी जारी रहेगी । वही आरपीएफ मनेंद्रगढ़ की प्रभारी निरीक्षक सुनीता मिंज  के द्वारा बताया गया कि विधानसभा चुनाव को लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मध्यप्रदेश से आने वाली ट्रेनों की जांच की जा रही है जिसमे संलिप्त व्यक्ति जो अवैध शराब , गांजा , हवाला के पैसा य हथियार की तस्करी न कर पाए ऐसे लोगो की जांच की जा रही है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें