Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

: सभी परियोजना में परिपोषक पालकत्व योजना अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण

Admin Thu, Dec 21, 2023

https://youtu.be/fVbVyX6Mp_Y?si=NCRcVOr3dPlmRafn मनेन्द्रगढ़/एमसीबी/ 21 दिसम्बर 2023/ परिपोषक पालकत्व योजना अंतर्गत बाल विकास परियोजना मनेन्द्रगढ़ सहित सभी परियोजना में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रत्येक पर्यवेक्षक सेक्टर स्तर पर आयोजित किया जाना है। इस कड़ी में प्रथम चक्र के प्रशिक्षण के तहत मनेन्द्रगढ़ परियोजना के अंतर्गत बाल विकास परियोजना मनेन्द्रगढ़ के पर्यवेक्षक सेक्टर केल्हारी, कछौड, बिहारपुर, झगराखांड, मनेन्द्रगढ़ शहरी, पाराडोल, में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेक्टर पाराडोल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजकुमार खाती द्वारा परिपोषक पालकत्व कार्यक्रम की रूपरेखा एवं मंशा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया तथा एक गतिविधि स्वयं करके बताई गई। जिले के सभी परियोजनाओं के प्रत्येक पर्यवेक्षक सेक्टर में यह प्रशिक्षण इस सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जावेगा। परिपोषक पालकत्व ई.सी.सी.ई नीति के तहत प्रदेश में चल रहे. संस्कार अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों. शाला पूर्व शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगिण विकास हेतु बच्चों के संस्कारों को बढ़ाने कि दृष्टि से आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें