Advertisment

25th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: महिला मतदान दल का हुआ प्रशिक्षण

Admin Tue, Feb 4, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार में आगामी नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान दलों की विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल मनेन्द्रगढ़ में आयोजित किया गया। जिसमें 80 महिलाओं ने नगरीय निकाय निर्वाचन कराने के लिए प्रशिक्षण लिया। नगरीय निकाय मनेंद्रगढ़ के रिटर्निंग ऑफिसर अनिल कुमार सिदार द्वारा Clock Error के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम सेट के माध्यम से दो पदों पर मतदान प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि एक मतदान यूनिट में 16 पैनल होते हैं, जो 2 खंडों में विभाजित होंगें। पहले पैनल में महापौर/अध्यक्ष पद के नाम का उल्लेख होगा, इसके बाद के पैनलों में अभ्यर्थियों के नाम और निर्वाचन प्रतीक होंगे। अंतिम अभ्यर्थी के बाद के पैनल में “उपर्युक्त में से कोई नहीं“(NOTA) का प्रावधान रहेगा। वही दूसरे पद में (पार्षद) के लिए भी इसी प्रकार पैनलों का विवरण रहेगा। यदि महापौर/अध्यक्ष के लिए पांच अभ्यर्थी हैं, तो दो पैनल अभ्यर्थियों की संख्या अनुसार छः तक होंगे और सातवां पैनल NOTA के लिए होगा। इसी प्रकार पार्षद पद के लिए आठवें पैनल से प्रारंभ होगा और 15वां पैनल NOTA के लिए होगा। 16वां पैनल लाल रंग का "END" बटन होगा, जिसे मतदान के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता। यदि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है, तो अतिरिक्त मतदान यूनिट जोड़े जा सकते हैं, परंतु चार से अधिक नहीं। चार यूनिट के माध्यम से अधिकतम 56 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की जा सकती है, जिसमें पद, नाम, प्रतीक चिन्ह और NOTA पैनल शामिल हैं। प्रत्येक मतदाता को महापौर/अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए अलग-अलग मतदान करने का अधिकार होगा। मतदान प्रक्रिया में प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग लेबल स्थापित किए जाते हैं। मतदाता अपनी इच्छा अनुसार संबंधित बटन दबाकर अपना मत अभिलिखित कर सकता है। यदि कोई मतदाता किसी भी अभ्यर्थी को मत नहीं देना चाहता है, तो वह NOTA बटन दबाकर यह दर्ज कर सकता है। यदि कोई मतदाता केवल एक पद के लिए मतदान करता है और "END" बटन दबाता है, तो इसे अंडर वोट (Under Vote) माना जाएगा। यदि वह किसी भी बटन को दबाए बिना "END" बटन दबाकर बाहर आता है, तो इसे नो वोट (NO VOTE / UNFINISHED ) कहा जाएगा। वहीं यदि कोई भी बटन दबाए बिना मतदान कक्ष से बाहर आता है, तो मतदान अधिकारी किसी भी स्थिति में बूथ के अंदर जाकर "END" बटन का उपयोग नहीं करेंगे। ऐसी स्थिति में वे मशीन को बंद कर पुनः चालू करेंगे और ईवीएम अगले मतदाता के लिए तैयार की जाएगी। सभी प्रकार के मतों का विवरण मतदान मशीन के कंट्रोल यूनिट में रिकॉर्ड किया जाएगा। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर टी. विजय गोपाल राव, श्रीकांत लांजेवार, संजय ताम्रकार, नारायण तिवारी, डॉ. विनोद पाण्डेय सहित जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें