Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

: शराब घोटाले में त्रिलोक सिंह ढिल्लन और त्रिपाठी को नहीं मिली राहत

Admin Thu, May 25, 2023

रायपुर, भिलाई।( रवीश बेंजामिन )में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई लगातार जारी है। ED ने शराब घोटाले के मामले में अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, और IAS अनिल टुटेजा से 121.87 करोड़ की 119 अचल संपत्ति अटैच की है। इस मामले में प्रदेश में कुल 180 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। इसी घोटाले में आज ED ने दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इनमें आबकारी विभाग के बड़े अफसर ए पी त्रिपाठी और शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन (पप्पू ढिल्लन) शामिल थे। करीब 2 घंटे चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को ED की रिमांड पर फिर से भेज दिया है। करीब 10 दिनों से दोनों ED की रिमांड पर रह चुके हैं। मंगलवार बचाव पक्ष के वकीलों ने राहत मिलने पर जोर लगाया। मगर बात नहीं बनी। इन्हें राहत नहीं मिली और फिर से पूछताछ के लिए ED इन्हें अपने साथ ले गई। अदालत ने त्रिलोक को 2 दिन और एपी त्रिपाठी को 3 दिन की रिमांड पर सौंपा है। रायपुर में न्यायधीश अजय सिंह की स्पेशल कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दावा किया गया कि इन्हें कस्टडी में रखकर ही पूछताछ की जा सकती है। ED को शराब घोटाला मामले में कुछ अहम दस्तावेज और ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है जो ढिल्लों और ए पी त्रिपाठी की जानकारी में है। इन्हीं से संबंधित पूछताछ के लिए अदालत से समय मांगा गया, जो मिल गया। प्रवर्तन निदेशालय ने प्रदेश में 2000 करोड़ से अधिक के शराब घोटाला होने का दावा किया है। जिसमें इन आरोपियों की संलिप्तता बताई गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें