Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

: आपस में भिड़ गए दो वरिष्ठ कांग्रेसी...बात इतनी बढ़ी की हाथापाई तक जा पहुंची

Admin Fri, May 12, 2023

https://youtu.be/fGp_VjiZObk आपस में भिड़ गए दो वरिष्ठ कांग्रेसी,सीएम भूपेश बघेल के परियोजना अवलोकन के दौरान सीएम के साथ आगे पीछे रहने की बात को लेकर हो गई कहासुनी बात इतनी बढ़ी की हाथापाई तक जा पहुंची बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिलासपुर आगमन के दौरान ग्राम अकलतरी में विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया जा रहा था। इसी बीच सीएम के साथ आगे पीछे रहने की बात को लेकर बिलासपुर जिले के दो वरिष्ठ नेता आपस में भिड़ गए। आपको बता दे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा बिलासपुर जिले में प्रस्तावित था। जिसमे 11 मई को मस्तूरी विधानसभा और 12 मई को बेलतरा विधानसभा में था। जैसे ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम अकलतरी पहुंचे। जिले के सभी नेताओं की भीड़ उनसे मिलने पहुंची। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सीएम रीपा और अन्य परियोजनाओं का अवलोकन करने पहुंचे। सीएम सभी परियोजनाओं का अवलोकन कर रहे थे इसी बीच पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी के बीच सीएम के साथ आगे पीछे चलने को लेकर कहा सुनी हो गई। धीरे धीरे बात बढ़ने लगी और धक्का मुक्की की नौबत भी बन गई। जैसे तैसे अन्य नेताओं में मामले को शांत कराया। जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों की बात की जाए तो यह आम बात है आए दिन कांग्रेस नेताओं में इस तरह की बाते सुनने मिल जाती है। अब देखना यह है आने वाली चुनाव में इसका असर किस प्रकार से संगठन को प्रभावित करता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें