: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे है
Admin Tue, Apr 11, 2023
एमसीबी जिले में प्लेसमेंट कर्मचारियों के द्वारा आज दूसरे दिन भी लगातार अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमे बड़ी संख्या प्लेसमेंट कर्मचारी मौजूद रहे
मनेन्द्रगढ़ । छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के 14 नगर पालिक निगम 43 नगर पालिका व 113 नगर पंचायतों के कुल 170 नगरीय निकायों के 25 हजार प्लेसमेंट कर्मचारियों का संगठन है जिसके तहत जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में सैकड़ो की तदाद में अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे है
और जम कर नारे लगा रहे है अपनी तीन सूत्रीय मांगों में कहा कि सभी नगरीय निकायों से प्लेसमेंट / ठेका प्रथा को समाप्त कर प्लेसमेंट कर्मचारियों को नगरीय निकायों में समायोजन किया जाये व नियमित वेतन भुगतान किया जाये वही नगरीय निकायो में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारीयो को नियमित किया जावे तथा नियमितीकरण तक 62 वर्ष तक नोकरी दिय्या जावे व अपनी तीसरी मांगो में कहा कि नगरीय निकायों में कार्यरत किसी भी प्लेसमेंट कर्मी को सेवा से पृथक न किया जावे जिसको लेकर के आज दूसरे दिन प्लेसमेंट कर्मचारी बड़ी संख्या में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है वही हमारी मांगे जल्द पूरी नही हुई तो प्रदेश संगठन के आह्वान पर आगे उग्र आंदोलन किया जायेगा ।
विज्ञापन