Advertisment

5th June 2026

BREAKING NEWS

सिल्वर बाइक में ‘हरा सोना’ भरकर चले थे तस्कर, अमलीपदर पुलिस ने रास्ते में ही बिगाड़ दिया पूरा खेल!

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ..

विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीएम लिंगराज सिदार ने रक्तदान कर किया शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोंडवाना मरीन फॉसिल्स में पौधा रोपण

बटालियन एवं पुलिस जवानों ने किया योगाभ्यास, स्वामी परमार्थ देव ने दिया अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश

रोशन लाल अवस्थी की कलम से : जनसुनवाई में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब_ काली माटी शिविर में 1180 आवेदन, सैकड़ों समस्याओं का त्वरित समाधान

Praveen Nishee Fri, May 22, 2026

गरियाबंद। मैनपुर विकासखंड के काली माटी में आयोजित जन समस्या समाधान शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। आसपास की 15 से अधिक पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। शिविर में कुल 1180 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 531 मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।

शिविर में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पूरे दिन मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर भगवान सिंह ऊईके, पुलिस अधीक्षक बेदब्रत शीरमोर, डीएफओ वरुण जैन, एसडीएम हितेश्वरी वाघे तथा जनपद सीईओ जे के गज़विए सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विभागीय स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनी गईं और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई की गई।

कार्यक्रम के दौरान मंच से जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन से जवाब मांगा। हाल ही में वन विभाग पर लगे मारपीट के आरोपों का मुद्दा भी शिविर में गूंजा। पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने मामले को प्रमुखता से उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके अलावा इंडिया गांव के विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए गए।

जनप्रतिनिधि संजय कुमार नेताम ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने पर सुझाव दिए। वहीं जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बनते हैं।

जनपद सभापति परमेश्वर मालू ने कृषि और वन विभाग से जुड़े मामलों पर सवाल उठाए, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता बोधन नायक ने सिंचाई विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कोदोभाठा तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग रखी। जनपद सदस्य निर्भय सिंह ठाकुर ने बिजली व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता बताई।

दिनभर चले इस शिविर में राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, सड़क, वन अधिकार, कृषि सहायता और पेंशन से जुड़े मामलों की सबसे अधिक शिकायतें सामने आईं। प्रशासन ने कई समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कालीमाटी में आयोजित यह अंतिम जन समस्या समाधान शिविर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें