Advertisment

13th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

पतंजलि योग समिति के युवा योग प्रशिक्षक : विवेक तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर किया योग का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, पदक एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित

Praveen Nishee Sun, Apr 19, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी। पतंजलि योग समिति के युवा योग प्रशिक्षक विवेक तिवारी ने अयोध्या में आयोजित नेशनल योग स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। सीनियर वर्ग में सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विशेष पदक अर्जित किए।यह प्रतियोगिता प्रज्ञा योग फाउंडेशन के अंतर्गत रामायण विश्वविद्यालय परिसर, अयोध्या में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से 500 से अधिक योग साधकों ने भाग लिया। विवेक तिवारी इससे पूर्व भी योग एवं प्राणायाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई मंचों पर गोल्ड मेडल एवं सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

इस उपलब्धि पर पतंजलि योग समिति एमसीबी इकाई द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने विवेक तिवारी को नेशनल स्तर पर अर्जित पदक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर महिला योग प्रभारी बलबीर कौर, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण निशी, आर.डी. दीवान, जगदंबा अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिवाकर मिश्रा, रूपा पोद्दार, अर्चना अग्रवाल, कल्पना सिंह राजपूत, पिंकी सलूजा, भैरव प्रसाद केसरवानी, तहसील प्रभारी रामसेवक विश्वकर्मा, विनीता उपाध्याय, सुमन एवं अर्चना सेजपाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एमसीबी जिले के मनेद्रगढ़ के युवा योग साधक विवेक तिवारी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने वरिष्ठ योग प्रशिक्षकों एवं साथी योग साधकों को देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो पाई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें