Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,मनेंद्रगढ़ : व्यावसायिक पाठ्यक्रम की छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण

Praveen Nishee Fri, Nov 7, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनेंद्रगढ़ की व्यावसायिक शिक्षा शाखा के तहत रिटेल ट्रेड पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्राओं ने हाल ही में औद्योगिक भ्रमण किया। इस अवसर पर छात्राओं ने मनेंद्रगढ़ स्थित बी.एस. मार्ट सुपरमार्केट का दौरा किया, जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राएं शामिल रहीं।

व्यावसायिक प्रशिक्षक कुलदीप नामदेव ने बताया कि नवीन व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत प्रत्येक सत्र में कम से कम दो औद्योगिक भ्रमण आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य छात्राओं को उनके अध्ययन से संबंधित कार्यस्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव दिलाना, तकनीकी जानकारी प्रदान करना और भविष्य में स्वरोजगार के लिए तैयार करना है।

भ्रमण के दौरान प्रशिक्षक नामदेव ने छात्राओं को उत्पाद की गुणवत्ता, लेबलिंग, पैकेजिंग, रिटेल प्रबंधन, उत्पाद प्रदर्शन (रैकिंग तकनीक) और बिलिंग प्रक्रिया की बारीकियों से परिचित कराया। उन्होंने ग्राहकों को ब्रांड चयन में मार्गदर्शन देने की तकनीक भी सिखाई।

संस्था के संचालक कैलाश अग्रवाल ने भ्रमण के आयोजन में सहयोग करते हुए छात्राओं को रिटेल सेक्टर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

इस भ्रमण के समन्वयन में विद्यालय की शिक्षिकाएँ मिस चांदनी, मिस जया, और बी.एड. प्रशिक्षणार्थी स्मृति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह, व्याख्याता टी. विजय गोपाल राव, नारायण तिवारी, एवं राम रक्षा द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें