Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

नवीन महाविद्यालय जनकपुर : निरंतर चलना,हर समय सेवा तभी समाज में एक सुखद सबेरा होगा-अतुल कुमार वर्मा

Praveen Nishee Sun, Sep 28, 2025

जनकपुर। एमसीबी। महाविद्यालय के विद्यार्थी समाज के एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रुप में अपनी भूमिका का निर्वहन तभी कर पायेंगे जब उनके अन्दर अध्ययन के साथ साथ सामुदायिकता की भावना होगी ।

विगत दिवस शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देते हुए संस्था प्रमुख अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रतीक चिन्ह कोणार्क के सूर्य मंदिर से लिया गया है जिसका अर्थ है निरंतर चलना,हर समय सेवा तभी समाज में एक सुखद सबेरा होगा श्री वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि दुनिया अगर सही नहीं है तो भागना नहीं है बल्कि डटे रहना है और दुनिया को बदलना है

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा मनेंद्रगढ़ से आये साहित्यकार मृत्यंजय सोनी के द्वार मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं उसके इतिहास के बारे में जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी परमानन्द के द्वारा दिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर एवं उसके अनुभव के बारे में पूर्व स्वयंसेवक शिवा विक्रांत सानधे ने स्वयंसेवकों के बारे में बताया इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी को वर्तमान कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा शाल भेंट कर सम्मानित किया गया,इस अवसर पर स्वयंसेवक सृष्टि केवट, दुर्गा यादव,दीपक उपाध्याय, अभिजीत मिश्रा, अंजली सिंह इमाशी उपाध्याय के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित विचार व्यक्त किया गया । राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर बोलते हुए हिन्दी के सहायक प्राध्यापक महावीर पैकरा के द्वारा कहा गया कि पहले हमें स्वयं कार्य एवं व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना होगा तभी हम दूसरों के व्यवहार को बदल पायेंगे।

इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अवनीश पटेल, अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक हेमन्त बंजारे, अतिथि व्याख्याता गीतिका वर्मा, मोनिका मिश्रा, डॉ दीपशिखा पटेल, आशुतोष वर्मा, अजय साहू,सहायक ग्रेड 02 युवराज सिंह जगत, शमीम खान, कमलेश कुमार बैगा,रामप्रसाद बैगा, राजाराम सिंह परस्ते, निखिल केवट, रघुवीर बसंल, रागिनी नामदेव, ओमिला पटेल, रवीना मौर्य, मालती बैगा, प्रतिभा सिंह, शालिनी केवट अर्चना यादव,शनिदास मानिकपुरी, सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें