Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: हमें अपने देश के वीरों और शहीदों की कुर्बानियों को कभी नहीं भूलना चाहिए- सतीश गुप्ता

Admin Fri, Jul 26, 2024

मनेन्द्रगढ़ ।एमसीबी। विजय इंग्शिल मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल में कारगिल विजय दिवस के अवसर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कारगिल विजय दिवस का कार्यक्रम आई.बी.सी. 24 के पत्रकार सतीश गुप्ता एवं पत्रकार रणजीत सिंह के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ माता सरस्वती की छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं वीर शहीदों को श्रद्धान्जली देने के साथ हुआ। कार्यक्रम के अगली कड़ी में संस्था की छात्राओं ने माता सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत तिलक लगा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक वी.एस. पाण्डेय ने कारगिल में शहीद हुए वीरों को याद करते हुए विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध के समय की वस्तु स्थितियों के विषय में बताया। संस्था के शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने भी कारगिल युद्ध के प्रमुख नायक विक्रम बत्रा के संबंध में विद्यार्थियों को बताया। कार्यक्रम के अतिथियों ने भी कारगिल युद्ध के समय की स्थिति व परिस्थितियों के विषय में बच्चों को जानकारी दी। पत्रकार सतीश गुप्ता ने कहा कि हमें अपने देश के वीरों और शहीदों की कुर्बानियों को कभी नहीं भूलना चाहिए। हमारी खातिर ये लोग अपने प्राणों की आहूति दे देते हैं। संस्था के विद्यार्थियों ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश-भक्ति से ओतप्रोत गीत, कविता एवं भाषण प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव संजय सेंगर के दिशा निर्देशन में संस्था के शिक्षक निशान्त मौर्य के द्वारा किया गया। इस आयोजन में संस्था के सभी शिक्षक-शिक्षिओं सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें