Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

कर्मचारियों ने अपने खून से पत्र लिखा : तूने वो रंगीले क्या जादू किया, छत्तीसगढ़ सरकार ने हमें धोखा दिया।” गाना गाकर कर्मचारी अपनी पीड़ा जता रहे थे

Praveen Nishee Mon, Aug 25, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में आज कुछ अलग ही नज़ारा था। सुबह से ही एनएचएम कर्मचारी धरना स्थल पर जुटे। किसी के हाथ में तख्ती थी, तो किसी के हाथ में नारे लिखे बैनर। माहौल ऐसा कि मानो पूरा स्वास्थ्य विभाग सड़क पर उतर आया हो।

कर्मचारी सरकार से बार-बार कह रहे थे – “हमारी दस सूत्रीय मांगें पूरी करो।” लेकिन इस बार उनका विरोध भी खास था। कुछ कर्मचारियों ने अपने खून से पत्र लिखा और घोषणा की कि अब यही पत्र सरकार को भेजा जाएगा। धरना स्थल पर गीत भी गूंज रहे थे। गुस्से और तंज से भरे गीत —

“तूने वो रंगीले क्या जादू किया,

छत्तीसगढ़ सरकार ने हमें धोखा दिया।”

गाना गाकर कर्मचारी अपनी पीड़ा जता रहे थे।

इधर महिला कर्मचारी भी पीछे नहीं रहीं। त्योहार का मौसम है और तीज की तैयारी भी चल रही है। आंदोलन की तपिश और तीज की खुशबू दोनों एक साथ धरना स्थल पर घुल गईं। महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाते हुए कह रही थीं — “त्योहार भी मनाएंगे और अपनी लड़ाई भी लड़ेंगे।”

धीरे-धीरे यह आंदोलन जनता का ध्यान खींचने लगा। अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित हो रहीं थीं और लोग इलाज के लिए परेशान हो रहे थे। लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि यह मजबूरी की लड़ाई है। जब तक उनकी आवाज़ सरकार तक नहीं पहुंचेगी और मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म नहीं होगी।

धरना स्थल पर खून से लिखा पत्र, नारों की गूंज, विरोध के गीत और मेहंदी रचती महिलाएं… सब मिलकर एक ऐसी तस्वीर पेश कर रहे थे जो छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था और कर्मचारियों की जद्दोजहद की पूरी कहानी बयां कर रही थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें