Advertisment

26th June 2026

BREAKING NEWS

तेलनदी से ढोर्रा बांध जोड़ो अभियान चलाने की जरूरत है, हो सके तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को सत्याग्रह आंदोलन करना चाहिए

जांच से खुल सकते हैं बड़े राज" "करोड़ों की स्वास्थ्य योजनाओं पर सवाल: दवा वितरण या दवा विनाश?"

नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

: विजय इंग्लिश स्कूल में मनाया गया विश्व हिन्दी दिवस

Admin Sat, Jan 11, 2025

[caption id="attachment_17101" align="alignnone" width="300"] Oplus_16908288[/caption] मनेन्द्रगढ़। एमसीबी।नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल में विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों नें हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आरम्भ संस्था के शिक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला के द्वारा स्वतिवाचन के साथ विद्या की देवी माॅ सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा ही नहीं बल्कि हमारी शान और हमारा गर्व है। इसकी महत्ता इस बात से ही लग जाता है कि आज हम सभी विश्व हिन्दी दिवस मनाने के लिए यहाॅ एकत्र हुये हैं। संस्था की शिक्षिका श्रीमती रेखा निषाद, सुश्री शारदा बरसैंया व शिक्षक प्रमोद शुक्ला ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। संस्था की छात्राओं वर्तिका वर्मा एवं शिप्रा तिवारी ने हिन्दी के महत्व और गरिमा को प्रकाशित करने वाली कविताओं का पाठ किया। इस कार्यक्रम में संस्था के सभी विद्यार्थी व शिक्षक-शिक्षिकाए उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें