Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस एवं ग्रीन कलर डे

Praveen Nishee Mon, Jul 28, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया। यह दिन हर साल 28 जुलाई को पूरे विश्व में मनाया जाता है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य हमारे पर्यावरण प्राकृतिक संसाधनों जंगल, मिट्टी, जल एवं वन की रक्षा करना है। इसके साथ ही सभी लोगों को प्रकृति को संरक्षण करने के लिए जागरुक एवं प्रेरित करना है। कक्षा यू.के.जी के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने की थीम पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसी क्रम में कक्षा एल.के.जी, नर्सरी एवं प्लेग्रुप से प्लांटेशन एक्टिविटी करवाई गई। संस्था की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि हमें प्रकृति को संरक्षित करना चाहिए। एवं ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए। एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षिका श्रीमती राशि गुप्ता ने किया साथ ही बच्चों को ग्रीन कलर का महत्व बताया एवं छात्र-छात्राओं को प्रकृति को संरक्षण करने के लिए संदेश दिया। इस दिन विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षिकाएं हरे रंग के कपड़े पहन के आए थे। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को प्रकृति को संरक्षण करने हेतु पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ एवं जब रखेंगे पर्यावरण का ध्यान तभी बनेगा हमारा देश महान जैसे नारे लगवाए। सभी छात्र-छात्राओं को ग्रीन मांगो चॉकलेट का वितरण किया गया। एवं साथ ही बच्चों को कहा गया कि घर पर भी अपने माता-पिता को पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु प्रेरित करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें