Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

माटी का मान बढ़ा, गिरीश पंकज हिंदी सलाहकार समिति में मनोनीत : साहित्यकार गिरीश पंकज को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया

Praveen Nishee Fri, Aug 22, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के प्रांतीय अध्यक्ष और मनेन्द्रगढ़ की माटी में पले-बढ़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार गिरीश पंकज को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से जिले में उत्साह और हर्ष का वातावरण है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राम चरित द्विवेदी ने बधाई देते हुए कहा कि यह मनोनयन भारत सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी गिरीश पंकज साहित्य अकादमी के सदस्य एवं राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके हैं।

गिरीश पंकज पिछले 45 वर्षों से साहित्य जगत में सक्रिय हैं। विविध विधाओं में उनकी 125 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। हाल ही में उनकी साढ़े आठ हजार पृष्ठों की रचनावली प्रकाशित हुई है। साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें हिंदी भवन, नई दिल्ली द्वारा व्यंग्यश्री सम्मान तथा उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा साहित्य भूषण सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।

हाल ही में राही रैंकिंग संस्था के सर्वे में उन्हें देश के दस महत्वपूर्ण लेखकों में स्थान मिला। इस समिति में गिरीश पंकज के अलावा चेन्नई की मीनाक्षी निधि सुंदर और जोधपुर के रजनीश मोहनोत को भी मनोनीत किया गया है।

भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की हिंदी सलाहकार समितियों में छत्तीसगढ़ के अन्य तीन लेखक – डॉ. चित्त रंजन कर, माणिक विश्वकर्मा नवरंग और बलदाऊ राम साहू – का भी चयन हुआ है।

जिले की इस उपलब्धि पर साहित्य प्रेमियों और नागरिकों ने गिरीश पंकज को हार्दिक बधाई दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें