Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

: सरगुजा संभाग के प्रभारी कमलेश द्वारा संचालित होगा योग का कार्यक्रम

Admin Fri, Jan 5, 2024

मनेद्रगढ़। एमसीबी। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से जुड़े,भारत स्वाभिमान न्यास सरगुजा संभाग प्रभारी एवं वरिष्ठ योगाचार्य कमलेश सोनी, की उपस्थिति में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग में शनिवार के द्वितीय सत्र में दोपहर 3:00 बजे से योग का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है । प्रमुख योग एवं प्राणायाम से अवगत कराने वाले इस विशिष्ट योग कार्यक्रम में लगभग 300 छात्राएं उपस्थित रहेंगी ।कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय करेंगे। सरगुजा संभाग भारत स्वाभिमान न्यास के प्रभारी कमलेश सोनी द्वारा योग में उपस्थित छात्राओं को यौगिक -जॉगिंग के 12 पोज, सूर्य नमस्कार एवं दैनिक दिनचर्या में उपयोगी प्रमुख प्राणायामों में कपालभाति, बाह्य प्राणायाम अनुलोम विलोम, भ्रामरी एवं उदगीथ का अभ्यास कराया जाएगा। ज्ञातव्य है कि एमसीबी जिले के मनेद्रगढ़ के शिशु मंदिर प्रांगण में पतंजलि योग समिति द्वारा निशुल्क रूप से योग कक्षा का संचालन किया जाता है । जिसमें अब तक सैकड़ो व्यक्तियों को योग प्राणायाम की जानकारी दी जा चुकी है। अधिक जानकारी के लिए पतंजलि योग समिति के योगाचार्य सतीश उपाध्याय से संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें