Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

: युवा अंतरिक्ष विशेषज्ञ  11 अक्टूबर को मनेन्द्रगढ़ में,स्पेस, सैटेलाइट राकेट, चंद्रयान का डेमो मॉडल एवं इसरो की हिस्ट्री से परिचित कराएंगे रत्नेश मिश्र

Admin Fri, Oct 6, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। सुप्रसिद्ध अंतरिक्ष विशेषज्ञ रत्नेश मिश्र , एवं मानवी धवन के निर्देशन में राज्य स्तरीय अंतरिक्ष ज्ञान अभियान के अंतर्गत 11 अक्टूबर को एमसीबी जिले के चयनित विजय नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय बेलबहरा के छात्र इसरो साइंटिस्ट से मुलाकात करेंगे। अंतरिक्ष ज्ञान अभियान से जुड़े राष्ट्रीय हरित वाहिनी के जिला समन्वयक सतीश उपाध्याय ने बतलाया कि अंतरिक्ष ज्ञान अभियान के अंतर्गत अंतरिक्ष रथ, छत्तीसगढ़ के 30 जिलों के भ्रमण एवं ढाई हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगा। जिसके अंतर्गत 11 अक्टूबर को विजय नर्सरी हायर सेकंडरी विद्यालय के सचिव संजय सेंगर की अगवानी में अंतरिक्ष विशेषज्ञ एवं साइंटिस्ट की टीम अपने स्पेस सैटेलाइट, मॉडल ,रॉकेट के डेमो मॉडल के साथ चंद्रयान,इसरो के इतिहास की जानकारी प्रदर्शित करेगी। इसी दिन शाम 3:00 बजे हायर सेकेंडरी विद्यालय बेलबहरा के प्राचार्य बलराज पाल एवं विज्ञान प्रभारी सुनीता मिश्रा अंतरिक्ष ज्ञान विज्ञान रथ के अंतरिक्ष विशेषज्ञों की अगवानी करेंगे। आई डी वाय एम फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रोजेक्ट मैनेजर, एयरोस्पेस इंजीनियर एवं अंतरिक्ष विशेषज्ञ रत्नेश मिश्र, मानवी धवन, सुभाष देवांगन ,राजेश राजपूत ,धनंजय और मनोज की टीम विद्यालय के छात्रों को रॉकेट ,अंतरिक्ष यात्री चंद्रयान आदि के डेमो मॉडल एवं भारतीय अंतरिक्ष यात्रा इसरो के इतिहास की जानकारी देगी इसके अतिरिक्ष अंतरिक्ष विशेषज्ञों द्वारा कई दिलचस्प सत्र का आयोजन किया जाएगा। 12 अक्टूबर को अंतरिक्ष विशेषज्ञ की टीम कोरिया जिले में प्रवेश करेगी। अंतरिक्ष विशेषज्ञ रत्नेश मिश्र के संबंध में अंतरिक्ष ज्ञान अभियान के एमसीबी जिले के समन्वयक सतीश उपाध्याय ने बतलाया कि-अंतरिक्ष विशेषज्ञ रत्नेश मिश्र इसरो के पीएसएलवी-c35 के साथ प्रथम सफल प्रक्षेपण के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। वर्तमान में बच्चों के अंतरिक्ष अन्वेषक और उद्योगों के लिए ऊर्जा का कुशल समाधान की दिशा में वे राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं एमसीबी जिले का यह प्रथम अवसर होगा की कोई सैटेलाइट अंतरिक्ष मॉडल प्रदर्शनी विद्यालय के छात्रों को अंतरिक्ष, एवं इसरो की बुनियादी जानकारी देने उनके विद्यालय पहुंच रही है!

विज्ञापन

जरूरी खबरें