Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

: 12 जनवरी से 23 जनवरी तक युवा महोत्सव का आयोजन

Admin Sat, Jan 13, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से सुभाष चन्द्र बोस जयंती 23 जनवरी तक शा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ में विभिन्न चरणों में युवा महोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार किया जा रहा है 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर उनके जीवन आदर्शो, नैतिक मूल्यों, शिक्षा युवाओं की राष्ट्री निर्माण में सहभागिता सहित समस्त जीवन का परिचय दिया गया। इस अवसर पर टी विजय गोपाल राव व्याख्याता द्वारा तंबाकू तथा इससे जुड़े उत्पाद के सेवन से होने वाली हानियों की विस्तृत जानकारी दी गई इससे कैंसर, सहित होने वाले गंभीर रोगों की जानकारी दी वर्तमान युवाओं में नशा की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की गई। छात्र - छात्राओं को स्वयं हर तरह के नशा से दूर रहने और परिवार तथा परिचितों को भी इसके बुरे प्रभाव से दूर रहने का शपथ दिलवाई। सत्येंद्र सिंह प्राचार्य ने नये नये तरह के नशा से भी दूर रह कर स्वस्थ समाज निर्माण हेतु प्रेरित किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें