: भाजपा का नबीन कार्यालय अटल कुंज मे हुआ शुभारम्भ
Thu, Apr 6, 2023
एमसीबी।भारतीय जनता पार्टी मनेन्द्रगढ़ -चिरिमिरी -भरतपुर (एम सी बी) जिला का अस्थायी नवीन कार्यालय मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 22 अहमद कालोनी स्थित अटल कुंज मे हुआ शुभारम्भ। जंहा जिले से आये पार्टी कार्यकर्ताओ से प्रतिदिन जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओ से भेट मुलाक़ात हो सकेगी, इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष द्वारा माँ काली जी की पूजा अर्चना तत्पश्चात कार्यालय मे स्थित पंडित श्यामा प्रशाद मुखर्जी , भारत माता व पंडित दिन दयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित कर विधिवत कार्यालय का शुभारम्भ किया गया इस अवसर पर भाजपा के संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव , जिला प्रभारी उदेश्वरी पैकरा , पूर्व सांसद कमल भान, पूर्व केबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े , पुर्व संसदीय सचिव श्रीमती चंपा देवी पावले , पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़ विधान सभा के प्रभारी मनोज शर्मा, भरतपुर सोनहत बिधान सभा के प्रभारी रितेश गुप्ता , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंग ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सलूजा, लखन लाल श्रीवास्तव, राधेश्याम अग्रवाल, जिला के महामंत्री वीरेंद्र राणा, राम लखन सिंह, धीरेन्द्र विश्वकर्मा,मुकेश जायसवाल, जनार्दन साहू, गोमती दुवेदी, जमुना पाण्डेय, दीर्घपाल सिंह, डमरू बेहरा, धर्मेंद्र पटवा , राहुल सिंग, सुशील सिंग, मनोज केशरवानी, प्रदीप वर्मा, अजय बिश्वकर्मा आशीष मजूमदार, हिमांशु श्रीवास्तव, आनंद ताम्रकार , संजय गुप्ता, धनु प्रसाद, चंदन सिंग,अंकित शर्मा, धीरज पासवान, श्रीमती रीता आईच, कमला गणदेवा,प्रतिमा पटवा,सरोज यादव, जया कर, प्रवीन सिंह ,प्रतिमा बढ़त्या, कविता दीवान, मुनमुन जैन, इंदु पनेरिया, डा रश्मि सोनकर,सुश्री कोमल पटेल, सोनमती उरे, सुनीता सिंह सहित जिला मे निवासरत सभी प्रदेश पदाधिकारीगण, मोर्चा के सभी जिलाध्यक्ष, एबं जिला संयोजक , सह संयोजक सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष,महामंत्री मोर्चा के सभी सोशल मीडिया व मीडिया सेल एवं पार्टी के सभी वरिष्ठों जन की उपस्थित में भव्य शुभारम्भ किया गया l
: यंग इंडिया के बोल सीजन 3 का विमोचन
Thu, Apr 6, 2023
मनेन्द्रगढ़। (रविन्द्र सोनी) युवा कांग्रेस द्वारा बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विधायक डॉ विनय जायसवाल और नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल की मौजूदगी में यंग इंडिया के बोल सीजन 3 का विमोचन के लिये प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
विदित हो कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के
द्वारा यंग इंडिया के बोल की शुरुआत किया गया था। विमोचन के दौरान विधायक प्रतिनिधि और नगरनिगम चिरमिरी के पार्षद शिवांश जैन ने बताया की यंग इंडिया के बोल भारतीय युवा कांग्रेस का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसके तहत आम और सामान्य पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता है। उन्होंने बताया कि जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति पर आक्रमण कर रही है। उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही है। इस अवसर पर विधायक डॉ विनय जायसवाल ने बताया की युवाओं को राजनीति से जोड़कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य है। पिछले दो सीजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद तीसरा सीजन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खासकर सरकार के खिलाफ देशभर के युवाओं को कार्यक्रम के माध्यम से ताकत मिल रही है जिससे वे खुलकर समाज के सामने अपनी बातों को रख सकेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा द्वारा युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उनके हितों से जुड़े विषयों पर सरकार मौन हैं। ऐसे में यह कार्यक्रम उन्हें शक्ति देगा। इस सीजन में युवा निबंध, कविता एवं व्यंग के माध्यम से अपने विचारों को रखेंगे
विमोचन कार्यक्रम में मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर पंचायत झगराखाण्ड के अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय, उपाध्यक्ष सत्तार अली, शिवांश जैन, ऋषि राज समेत अन्य कार्यकर्ता मौजद रहे।
: सुमित शर्मा हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, Apr 5, 2023
https://youtu.be/G_PpYlhUBmEमनेन्द्रगढ़ ।एमसीबी जिले के जनकपुर में सुमित शर्मा के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया
जनकपुर में हुये सुमित शर्मा के ऊपर डंडे व लोहे के रॉड से पीटने के पश्चात सर में चोट लगने से शहडोल में ईलाज के दौरान सुमित शर्मा की मौत हो गई । मामले में शहडोल पुलिस के द्वारा अपराध दर्ज कर पी एम रिपोर्ट आने के पश्चात डायरी को शहडोल पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एमसीबी पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेज गया । डायरी मिलने के पश्चात पुलिस ने तत्काल मामले को लेकर जांच शुरू की । वही पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया व एसडीओपी राकेश कुमार कुर्रे के द्वारा पुलिस टीम बना कर मामले की विवेचना की गई । पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा के द्वारा बताया गया कि मेडिकल कालेज से पी एम रिपोर्ट के साथ कल डायरी यह पहुँची जिसे तत्काल जनकपुर भेज दिया गया । पी एम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा सिर में आई गम्भीर चोट से मौत होना बताया गया है जिसके तहत जनकपुर में पुलिस द्वारा मामले में धारा 302 , 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों शैलेन्द्र सिंह और कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज न्यायिक रिमांड में भेजा गया है मामले में पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस टीम ने देर रात तक मेहनत कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है