: अमृत सरोवर बना सोनहत का नर्सरी तालाब, 200 से ज्यादा परिवारों को मिल रहा सीधा लाभ
Tue, Apr 11, 2023
- कोरिया जिले के अंतर्गत वनांचल जनपद पंचायत सोनहत के ग्राम मुख्यालय में स्थित नर्सरी तालाब अब अमृत सरोवर के तौर पर अलग पहचान बना रहा है। पूरे एक एकड़ में विस्तृत इस तालाब को भारत सरकार के अमृत सरोवर मिषन के तहत चयनित कर उन्नयन कार्य कराया गया है। कार्य पूरा होने के बाद पानी से भरे लबालब तालाब का आस पास के लगभग दो सौ परिवार सीधा लाभ ले रहे हैं और साथ ही उनके दैनिक जीवन निस्तार, पालतू पषुओं के पेयजल के साथ ही लगभग 16 एकड़ भूमि में गेंहू की फसल भी पककर तैयार हो रही है। इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता जैन ने बताया कि परंपरागत जलस्रोत के तौर पर अपनी अलग अहमियत रखने वाले तालाबों के निर्माण व उन्नयन कार्य मिशन अमृत सरोवर के तहत कोरिया एवं एमसीबी जिले में कराए जा रहे हैं। इनके सफल परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में कोरिया एंव एमसीबी जिले के अंतर्गत पांच जनपद पंचायतों में पहले चरण के तहत कुल 75 अमृत सरोवर निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं और अमृत सरोवर मिशन के द्वितीय चरण में पांचों जनपद पंचायतों में अतिरिक्त 75 अमृत सरोवर निर्माण व उन्नयन कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जिला पंचायत सीइओ ने आगे बताया कि सोनहत मुख्यालय ग्राम पंचायत में स्थित नर्सरी तालाब जो एक एकड़ बीस डिसमिल क्षेत्र में फैला हुआ है उसको अमृत सरोवर मिशन के तहत चिन्हित किया गया और प्रथम चरण के तहत कुल 9 लाख 64 हजार रूपए की प्रषासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। ग्राम पंचायत सोनहत को इस कार्य के लिए एजेंसी बनाया गया था। ग्राम पंचायत द्वारा समय सीमा में उक्त कार्य को पूरा कराया गया। जिसमें नर्सरी तालाब का गहरीकरण और उसके किनारे पर सार्वजनिक उपयोग के लिए एक निर्मला घाट निर्मित कराया गया।
ग्राम पंचायत के सरपंच पवन साय पण्डो ने बताया कि नर्सरी तालाब लंबे समय से गाद से पट रहा था और इसके गहरीकरण की जरूरत थी साथ ही आस पास बहुत खरपतवार हो जाने से यह देखने में भी अच्छा नहीं लग रहा था। अमृत सरोवर मिशन के तहत जब तालाबों के उन्नयन के लिए अभियान चलने की सूचना प्राप्त हुई तो ग्राम पंचायत सोनहत की ग्राम सभा में नर्सरी तालाब के उन्नयन के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। ग्राम सभा के प्रस्ताव के आधार पर इस तालाब के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए सफाई और एक घाट बनाए जाने का कार्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत स्वीकृत हुआ। कार्य पूरा हो जाने के बाद अब यह तालाब सुंदर और उपयोगी हो चुका है। निर्मला घाट बन जाने से महिलाओं बच्चों के लिए दैनिक उपयोग करने में आसानी होने लगी है और गहरीकरण बरसात के पहले ही पूरा हो गया था तो इस तालाब में भरपूर पानी आ गया है। अमृत सरोवर बन चुके तालाब से आस पास के दर्जन भर से ज्यादा किसानों ने समय पर धान की फसल ली और साथ ही गेंहू की भी फसल लगभग 16 एकड़ क्षेत्र में लगाई गई है। ग्राम पंचायत ने इस तालाब को मछली पालन के लिए भी महिला समूह को पटटे पर दे दिया है। अमृत सरोवर के रूप में इस तालाब का अब ग्राम वासी भरपूर लाभ ले रहे हैं।
: मंदिर परिसर में 4 लाख की लागत से बने सांस्कृतिक शेड का लोकार्पण
Tue, Apr 11, 2023
मनेन्द्रगढ़ ।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर गौटियापारा चनवारीडाँड़ में दो दिवसीय आयोजन किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर पहले दिन पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया वही दूसरे दिन महाआरती और भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 4 लाख की लागत से बने सांस्कृतिक शेड का लोकार्पण क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो द्वारा किया गया। भजन संध्या में कोतमा से आये कलाकार बृजकिशोर गुप्ता एवं उनके साथियो द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों और झांकी की प्रस्तुति दी गई जिसने लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष डाक्टर विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश साहू, जटाशंकर धाम के बाबा शिवदास , संतोष गुप्ता , मधुसूदन पोद्दार, मनोज कक्कड़, संजय सिंह, मनीष गोयल , नरोत्तम शर्मा , गौतम शर्मा, मीनू अग्रवाल , मुन्ना गुप्ता की उपस्तिथि रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सतीश गुप्ता, दिनेश यादव , बद्री प्रसाद बारी , भूपेंद्र भंडारकर, रमेश प्रसाद , विनोद, दीपांशु , अमन, शिव कुमार, तरुण, विकास, दीपक, सोमेश, सुमित , हरिओम, अमित का योगदान रहा।
: खाटू श्याम मंदिर में होगा भव्य आयोजन
Mon, Apr 10, 2023
https://youtu.be/033bFhvBOIsएमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में बने श्याम बाबा के मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है जहाँ मंदिर को भव्यता देने के लिये दिल्ली, उड़ीसा व बिलासपुर से आये कारीगरों के द्वारा कार्य किया गया है जिसको लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया
मनेंद्रगढ़ में काली बाड़ी के पास बन रहे भव्य श्याम बाबा के मंदिर का कार्य अंतिम चरण में है वही श्याम मित्र मंडल के द्वारा श्याम बाबा मंदिर में एक प्रेस वार्ता करके बताया गया कि चार दिन तक मंदिर में भव्य आयोजन किया जायेगा जिसको लेकर के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 29 अप्रैल से किया जायेगा जिसमे पहले श्री राम मंदिर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा जो विभिन्न चौक चौराहों से होकर निकलेगी इस अवसर पर श्याम मंदिर परिसर में पूजा अर्चना व सुंदरकांड पाठ का आयोजन व 1 मई को श्याम ज्योति पाठ एवं मंगल पथ का आयोजन श्याम मंदिर इसके बाद 2 मई को पूजा अर्चना के बाद दोपहर तीन बजे से राजस्थान भवन से निशान यात्रा का आयोजन जो श्याम मंदिर में समापन किया जायेगा वही अंतिम दिन तीन मई को श्याम मंदिर में खाटू श्याम ,रानी सती दादी एवं सालासर बालाजी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी । श्याम मित्र मंडली के द्वारा खाटू श्याम जाकर ज्योत लेने के लिये 25 अप्रैल तक रवाना होंगे जिसके बाद मंदिर में भव्य तैयारियां की जा रही है ।