Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही : रेत के अवैध परिवहन करते 01 जे. सी. बी. 01 हाइवा समेत 2 ट्रेक्टर जप्त

Praveen Nishee Fri, Jun 20, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी राहुल वेंकट के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल जिला मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर रेत के अवैध उतखनन परिवहन तथा भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा आज दिनांक 16.06.2025 को चैनपुर, चिवटीमार क्षेत्र मे खनिज रेत के अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे 02 वाहनो को जप्त किया गया है। दिनांक 19.06.2025 को ग्राम सोनबरसा से 01 हाइवा वाहन को खनिज गिट्टी का परिवहन करते हुए जप्त कर थाना नागपुर मे सुरक्षार्थ रखा गया है।दिनांक 05.06.2025 को ग्राम पंचायत हरचोका रेत खदान से अवैध रूप रेत उत्खनन कर रहे 1 जे.सी. बी. मशीन और 01 हाइवा को जप्त किया गया है दिनांक 27.05.2025 को ग्राम सेमरिया मे स्वीकृत रेत भण्डारण से 20 घन मीटर रेत जप्त किया जा कर खान और खनिज ( विकास और विनियमन ) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 तक एवं छत्तीसगढ़ खनिज (खनन परिवहन तथा भण्डारण )नियम 2009 के तहत कार्यवाही किया गया है

बता दे की NGT ( नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ) के गाइडलाइन अनुसार पुरे राज्य मे 10 जून से 15 अक्टुबर तक रेत खदानों से रेत खनन कार्य पूर्णतः बंद किया जाना होता है। एवं रेत की आपूर्ति रेत भण्डारणों से किया जाना है।जिले मे वर्तमान मे रेत भण्डारण से रेत आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें