Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही भाजपा : उज्ज्वल दीपक

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

: सरगुजा,दुर्ग और रायपुर समेत शिक्षा विभाग के 3 संयुक्त संचालक एवं 10 अधिकारी किये गए सस्पेंड …

Admin Wed, Aug 2, 2023

रायपुर : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के ओपन कौंसलिंग के जरिये पदस्थापना के बाद भी पदस्थापना आदेश में संशोधन करने को लेकर मचे बवाल के बीच राज्य शासन ने बड़ी कारवाई की है | कौंसलिंग के बाद भी शासन के निर्देशों को तक रखकर संशोधन करने पर शासन ने सरगुजा,दुर्ग और रायपुर समेत 10 शिक्षा अधिकारियों को सस्पेंड किया गया | संशोधन से नाराज थे शिक्षा मंत्री : शासन के निर्देशों की धज्जियाँ उड़ाते हुवे किये गए संशोधन से शिक्षा मंत्री ,प्रमुख सचिव और सचिव काफी नाराज़ थे | बताते है कि कुछ और शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है | कहाँ कितनी पदोन्नति हुई और कितने संशोधन हुवे : 1.सरगुजा संभाग में 2793 शिक्षकों के पदोन्नति हुई | जावक पंजी में 2767 शिक्षकों के आदेश मिले | 26 शिक्षकों के आदेश की प्रविष्टी जावक रजिस्टर से गायब | 385 शिक्षकों के पदस्थापना आदेश में संशोधन | इसमें भी जावक पंजी में केवल 301 की संख्या दर्ज है | 84 संशोधन आदेश की प्रविष्टी जावक पंजी में नहीं मिली | 2. दुर्ग संभाग अमे 1504सहायक शिक्षकों की शिक्षक के पद पर पदोन्नति हुई | कौंसलिंग के जरिये पदस्थापना ,बाद में 438 शिक्षकों के पदस्थापना आदेश में संशोधन किया गया | 3. रायपुर संभाग में 3335 पद रिक्त हैं | इ व टी संवर्ग में 1283 शिक्षकों के पदोन्नति के आदेश जारी हुवे | ओपन कौंसलिंग पश्चात् पदस्थापना में संशोधन करने हेतु 778 के अभ्यावेदन प्राप्त हुवे थे | निर्णय लेने छानबीन समिति बनायी गयी थी | 778 में से 543 शिक्षकों के पदस्थापना आदेश में संशोधन किये गए |

विज्ञापन

जरूरी खबरें