Advertisment

16th June 2026

BREAKING NEWS

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही भाजपा : उज्ज्वल दीपक

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

: 40 नये व्यक्तियों ने थामा भाजपा का दामन.....जिलाध्यक्ष अंकुर जैन के नेतृत्व में किया भाजपा में प्रवेश

Admin Mon, Aug 7, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन के नेतृत्व में लगभग 40 लोगों ने भाजपा का दामन थामा। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन द्वारा उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए नये व्यक्तियों को भाजपा में प्रवेश कराते हुए उन्हें भाजपा का गमछा एवं टोपी पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कराया। श्री जैन ने कहा कि श्री मोदी की लोकप्रियता का ही परिणाम है जिससे आज हर वर्ग, हर समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। भाजपा के रीति- नीति से प्रभावित होकर आज मनेन्द्रगढ में 40 से ज्यादा लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर लगातार बड़ रहा है। तथा जी-20 सबमिट जैसे बड़े आयोजन भी भारत मे हो रहे है। ऐसे प्रोग्राम और जनहित की योजनाओं से प्रभावित होकर सभी लोग भाजपा प्रवेश किये है‌। मैं सभी का स्वागत और अभिनंदन करता हूं और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी मनेंद्रगढ़ विधानसभा में बड़े अंतर से जीतेगी एवं पूर्ण बहुमत की सरकार छत्तीसगढ़ में बनेगी। छत्तीसगढ़ में जो कांग्रेस भ्रष्टाचार की सरकार चला रही है उसका जल्द ही अंत होगा। 40% पर्सेंट कमीशन का खेल जो साढ़े 4 सालों में हो रहा है उससे जनता को निजात मिलेगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी यीशै दास भी मौजूद थे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें