Advertisment

6th June 2026

BREAKING NEWS

अपना क्या है इस जीवन में, सब कुछ लिया उधार.... सारा लोहा तुम लोगों का, अपनी केवल धार....

पोखरी तालाब में चला श्रमदान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने संभाली सफाई की कमान

एक पेड़ एक उम्मीद-एक बेहतर भविष्य“ थीम पर हुआ भव्य पौधरोपण कार्यक्रम,

नवीन राशन कार्ड, सदस्य जोड़ने और नाम विलोपन की सुविधा सेवा-सेतु पोर्टल पर उपलब्ध

सिल्वर बाइक में ‘हरा सोना’ भरकर चले थे तस्कर, अमलीपदर पुलिस ने रास्ते में ही बिगाड़ दिया पूरा खेल!

विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरियाली का संदेश : एक पेड़ एक उम्मीद-एक बेहतर भविष्य“ थीम पर हुआ भव्य पौधरोपण कार्यक्रम,

Praveen Nishee Fri, Jun 5, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण चिंतकों द्वारा आज गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क मनेंद्रगढ़ में सैकड़ो की संख्या में वृक्षारोपण किया गया। स्कूली छात्रों के छोटे-छोटे हाथों से पौधा रोपण और पर्यावरण के प्रति व्यक्त भावनाएं भविष्य की चिंता को प्रकट कर रही थी। मंडल अधिकारी चंद्र कुमार अग्रवाल एवं उपवन मंडल अधिकारी अवधेश सिंह के साथ रेंजर विश्वनाथ साहू और संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान मनेंद्रगढ़ के पर्यावरण मंच द्वारा आयोजित छात्रों, शिक्षकों अधिवक्ताओं एवं पत्रकारों सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित इस अभियान में वन मंडल मनेन्द्रगढ़ के समस्त कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया। संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान मनेन्द्रगढ़ के उपाध्यक्ष पुष्कर लाल तिवारी के साथ-साथ अधिवक्ता कल्याण केसरी,श्याम बिहारी रैकवार, बीरेंद्र श्रीवास्तव, परमेश्वर सिंह, नरेंद्र श्रीवास्तव, गौरव अग्रवाल सहयोगी सदस्यों ने कार्यक्रम में सभी नागरिकों को पौधारोपण करने में पूरा सहयोग प्रदान किया। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी एवं पूर्व पार्षद गिरधारी जायसवाल सहित पार्षद स्वप्निल सिन्हा, अनिल प्रजापति, संजय सेंगर, ज्योति श्रीवास्तव एवं विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य सहित छोटे-छोटे छात्रों के हाथों का यह पौधा रोपण एक नई चेतना भर गया। संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान मनेन्द्रगढ़ के सदस्यों सहित ग्रीन वेली, पर्यावरण सचेतक संस्था के सदस्यों नरोत्तम शर्मा, मोतीलाल यादव, विजय गुप्ता, एवं रेड क्रॉस सोसाइटी मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष शैलेश जैन की सहभागिता ने इस कार्यक्रम को गौरव प्रदान किया। संबोधन परिवार के बीरेन्द्र श्रीवास्तव ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पार्क में लगाए गए आभार बोर्ड के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जिसमें गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क को इस ऊंचाई तक लाने में जिन संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हुआ है। इस आभार बोर्ड में छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड रायपुर,भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण कोलकाता, बीरबल साहनी पुरा वनस्पति विज्ञान लखनऊ, एवं संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान मनेन्द्रगढ़, के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक बोर्ड वन मंडल अधिकारी के निर्देशन में लगाया गया है। अपने वक्तव्य में वन मंडल अधिकारी अग्रवाल ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों को जानकारी देते हुए बताया कि हमारी कोशिश है कि इस फासिल्स पार्क को हम और नई ऊंचाइयां दे सके जिसके अंतर्गत एक बड़े डायनासोर का निर्माण और इस पार्क को और खूबसूरती प्रदान करने के लिए इस तरह के वृक्षारोपण के कार्यक्रम समय-समय पर किए जाते रहेंगे। नागरिकों के सुझाव पर उन्होंने भविष्य में प्रोजेक्टर के माध्यम से पृथ्वी की संरचना और फॉसिल्स के बारे में फिल्म प्रस्तुति का विशेष साप्ताहिक सत्र आयोजित करने के संदर्भ में विश्वास दिलाया। रेंजर विश्वनाथ साहू द्वारा आज के पौधारोपण कार्यक्रम में आने वाले गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों,अधिवक्तागण सहित पत्रकारों रामचरित द्विवेदी, रणजीत सिंह, राजेश सिन्हा सहित समस्त पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें