Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

: जल वितरण सप्लाय लाइन से किए गए अवैध नल को वैध करने की जा रही कार्यवाही

Admin Thu, Jun 22, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। नगर पालिका अधिकारी इसहाक खान के आदेशानुसार वार्ड क्रमांक 5 में वार्ड में जल वितरण सप्लाय लाइन से किए गए अवैध नल को वैध करने की कार्यवाही की जा रही है अवैध नल संयोजनों को नपा की टीम द्वारा मौके पर वैध किया जा रहा है। गुरुवार को 14 जलकर उपभोक्ताओं से नियमानुसार राशि जमा कराई जाकर नल वैध किए। जिन अवैध नलधारियों द्वारा अपने अवैध नल को वैध प्रक्रिया को नहीं अपनाया है, उनके अवैध नल को मौके पर ही विच्छेद करने की कार्यवाही नपा की टीम द्वारा की जा रही है। नगरपालिका की टीम द्वारा वार्डों में सर्वे कर अवैध नल संयोजनों की जांच की जा रही है। नगरपालिका अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने अवैध नल को नियमानुसार शुल्क जमा कर वैध कराकर तथा जलकर की बकाया राशि जमा कर नल संयोजन विच्छेद जैसी अप्रिय कार्रवाई से बचें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें