Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

: अधिवक्ता मोनिका सिंह बनी विश्व हिंदू महासंघ मातृ शक्ति विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष

Admin Wed, Mar 6, 2024

रायपुर। विश्व हिंदू महासंघ छत्तीसगढ़ मातृ शक्ति विंग का अधिवक्ता मोनिका सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। मोनिका सिंह की यह नियुक्ति विश्व हिंदू महासंघ मातृ शक्ति विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष करिश्मा सिंह हाड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल की अनुशंसा पर की गई है। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली मोनिका सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को लेकर लंबे समय से सक्रिय है। उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश में जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति को लेकर महासंघ के प्रति आभार जताते हुए अधिवक्ता मोनिका सिंह ने कहा कि, जिस आशा और उम्मीद के साथ मुझे जो दायित्व सौंपा गया है उस पर मैं खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगी। प्रदेश भर में सनातन धर्म व हिंदुत्व को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मोनिका ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा समय समय पर हिंदुत्व को लेकर कार्य किये जाते है और लोगो को जागरूक भी किया जाता है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक है, इससे पहले योगी आदित्यनाथ इस संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे है। वर्तमान में विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माँ कालका पीठाधीश्वर कालका जी मंदिर दिल्ली के महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत है। यह संघ कई वर्षों से हिंदुत्व के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाई गई अधिवक्ता मोनिका सिंह ने लॉ से पोस्ट ग्रेजुएट किया है। व सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहती है। मोनिका सिंह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधानसभा से विधायक रेणुका सिंह की सुपुत्री है। मोनिका को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके शुभचिंतको ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें