Advertisment

16th June 2026

BREAKING NEWS

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही भाजपा : उज्ज्वल दीपक

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

रेड रिबन क्लब : विवेकानन्द महाविद्यालय में एड्स जागरूकता जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

Praveen Nishee Tue, Dec 16, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। रेड रिबन क्लब शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़, माई भारत कोरिया, जिला युवा अधिकारी, छ.ग. एड्स कट्रोल सोसाईटी के संयुक्त तत्वावधान में एमसीबी. जिला अग्रणी महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई, रेड रिबन क्लब प्रभारी के संयोजन में एवं आई.क्यु.ए.सी कोऑडिनेटर डॉ. अरूणिमा दत्ता के सहसंयोजन में तथा डॉ. रिंकी तिवारी, सुश्री अल्पनारानी खलखों, प्रकाशदास मानिकपुरी, के द्वारा टीम सदस्य के रूप में कार्यशाला को सम्पन्न कराने में योगदान दिया। एड्स जागरूकता कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप मे सौरभ निषाद माई भारत कोरिया, जिला युवा अधिकारी एवं श्रीमती निशा सिंह जिला एमसीबी. परामर्शदाता एड्स जागरूकता एवं मनोवैज्ञानिक, काउंसलर के द्वारा एड्स जागरूकता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की एचआईव्ही संक्रमण एवं एड्स महामारी के संबंध में जानकारी फैलाना, रोकथाम करना, परीक्षण एवं उपचार सेवा तक पहुचना है। लोगो को सुरक्षित रहना तथा नियमित जॉच एवं अधिकारों का सम्मान करने के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। एचआईव्ही/एड्स क्या है मानव इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस कैसे चिपक जाता है, कैसे नही चिपकता है, इसकी सही जानकारी दी, एचआईव्ही सक्रंमित लोगो के साथ सम्मान से पेश आना, उन्हे समाज में समानाधिकार सहित स्वीकार करना, उनके साथ किसी प्रकार का भेद-भाव नही करना, सूरक्षित व्यवहार करना, सुई साझा न करना जोखिम वाले व्यवहार से बचना, प्रारंभिक पहचान के लिए नियमित जॉच कराना महत्वपूर्ण है क्योकि इस समय (एआरटी) से व्यक्ति का स्वास्थ्य और स्वस्थ्य जीवन जीया जा सकता है। वारयस संबंधी जानकारी प्रभावी ढ़ग से लोगो तक पहुचाया जा सकता है। इस दिशा में विवेकानन्द महाविद्यालय की रेड रिबन एवं रेड क्रास इकाई सतत् जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगो को जागरूक कर रही है। इस कार्यशाला का संचालन डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के द्वारा किया गया एवं अभार प्रदर्शन डॉ. अरूणिमा दत्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. रश्मि तिवारी, श्रीमती मीना त्रिपाठी, साधना बुनकर सहित 45 युवा छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। व्यवस्था संबंधित कार्यो में प्रदीप मलिक, सतीश सोनी, ममता का सहयोग सराहनीय रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें