Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

जिला पंचायत की प्रथम सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न : पीडीएस दुकानों में राशन का आबंटन सही हो तथा राशन पात्र हितग्राहियों को मिले- अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह

Praveen Nishee Tue, Apr 29, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह की अध्यक्षता तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू की उपस्थिति में आज जनपद पंचायत कार्यालय मनेंद्रगढ़ के सभाकक्ष अमृत सदन में सामान्य सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह ने अपने संबोधन में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने राज्य शासन की समस्त योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने के लिए कहा। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिले, इस पर सभी अधिकारियों को विशेष रूप से प्राथमिकता देने की बात भी कही। बैठक में ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, छ.ग.विद्युत मंडल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, श्रम विभाग, क्रेडा विभाग, वन विभाग, आबकारी विभाग, पीएमजीएसवाई विभाग, आदिम जाति विकास विभागों से मूलभूत सुविधाओं को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान समस्त विभागों ने अपने विभागवार विभाग की सामान्य परिचय दिया। सदस्यों सहित समस्त अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित कार्य योजनाओं की जानकारी अगले बैठक में फोल्डर में उपलब्ध कराने कहा है। जिससे उनको जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति के बारे में सामान्य जानकारी रहे। चूंकि भरतपुर क्षेत्र जिले का दूरस्थ इलाका है तथा इन जगहों पर जनजातीय तथा विशेष जनजातियां रहती है। उनके लिए दो-तीन विभाग ने मिलकर जानकारी दी। इसमें आदिवासी विकास विभाग ने अपने योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्रावास एवं आश्रमों की जानकारी दी। इसके साथ ही बच्चों को पढ़ने के लिए प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में बताया। आयुक्त एसी ट्राइबल ने बताया कि भरतपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनमन योजना तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत समस्त मूलभूत आवश्यकताओं वालों कार्यों को धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है। इसमें सबसे प्रमुख सड़कों का कार्य है। सभी छोटे-छोटे सड़कों को जोड़ा जा रहा है। वही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा विभाग को अपने विभागीय नलकूपों को ठीक करने कहा गया है। तथा पंचायत के माध्यम से लगे हैण्डपम्पों को 15 वें वित्त से ठीक कराने को कहा गया। नारायणपुर, खैरबना, बंजी तथा बुंदेली में आवास विहिन बैगा जनजातियों को जल्द से जल्द आवास स्वीकृत कराने कहा गया। इसके साथ ही कछौड़ पंचायत के माडी सरई, कुवांरपुर, देवरा तथा शिवपुर में बिजली की समस्या को ठीक करने के लिए कहा गया है। बैठक में जिला प्रशासन के सर्व विभाग प्रमुख अधिकारियों से सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का औपचारिक रूप से परिचय कराया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनके विभाग द्वारा संचालित केंद्रीय व राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं व उनके क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी उपस्थित सदस्यों को उपलब्ध कराई गई। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की संक्षेप में जानकारी दी गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति, चुनौतियों एवं आगामी कार्य योजनाओं के बारे में सदस्यों को अवगत कराया। इसके साथ ही एजेंण्डा वार विभिन बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम शर्मा ने सदस्यों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य, हितग्राही मूलक योजनाओं निरीक्षण, संस्थागत प्रसव, आगंनबाड़ियों का क्रियांवयन, पीएचसी एवं सीएचसी में डाक्टरों की उपस्थिति आदि को स्वयं देखे। इसके साथ ही सीईओ के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक का समापन किया गया। इस दौरान बैठक में जिला सदस्य श्रीमती अनीता चौधरी, श्रीमती सुखवंती सिंह, श्रीमती बेलाकुवंर, श्रीमती अनीता सिंह, उजित नारायण सिंह, रामजीत लकड़ा, श्रीमती ममता, श्रीमती प्रिया, श्रीमती जानकी बाई, श्रीमती श्याम बाई मरकाम सहित विधायक प्रतिनिधि रवि गप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश जैन ने किया। वहीं जिला पंचायत से मनरेगा एपीओ आरीफ, डीपीएम रीतेश पाटिदार, संदीप सिंह, अभिषेक साहू, दीपक पटेल, शोएब अंसारी सहित जिला पंचायत के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें