Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

: श्री राम नवमी पूजा एवं जन्मोत्सव आयोजन हेतु आंध्र समाज की बैठक सम्पन्न

Admin Fri, Mar 29, 2024

मनेन्द्रगढ ।एमसीबी। आंध्र समाज की बैठक रेलवे कालोनी मनेन्द्रगढ में रखी गई जिसमें विगत लगभग 72 वर्ष से निरंतर आयोजित होने वाले श्री राम नवमी पूजा एवं जन्मोत्सव के आयोजन को प्रतिवर्षानुसार पूर्ण श्रद्धा और दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार किये जाने का निर्णय लिया गया। आयोजन में चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी से दसवीं तक आयोजन किया जाता है। प्रथम दिवस स्थापना एवं जन्मोत्सव, द्वितीय दिवस माता जानकी एवं श्री राम का विवाहोत्सव, तृतीय दिवस भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया जाता है, इसके बाद दक्षिण भारतीय भोजन पद्धति से पंगत में बैठाकर अन्नप्रसादम का भोजन कराया जाता है। इस आयोजन दक्षिण भारतीय परिवारों के साथ सर्व समाज की बहुत सुंदर सहभागिता होती है। आंध्र समाज के डी गोपाल राव, जी शंकर राव, एल वी रमना, कबी एम राम, पी रमना, के लोकेश, के श्रीनू, एम रामाराव, हरी, प्रवीण, चिंटू राव, सत्याराव,सी एच विजय, प्रभाकर, मुरली और एम शेषगिरी बंडू भी उपस्थित थे सभी ने क्षेत्र वासियों को सहभागिता हेतु आमंत्रित किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें