झगराखांड में : आयुष्मान भारत कार्ड अभियान दिनांक 29 अप्रैल से 20 मई 2025 तक विशेष अभियान
Praveen Nishee Thu, May 1, 2025
मनेंद्रगढ़। एमसीबी।कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविनाश खरे व डीपीएम डॉ. पुष्पेंद्र सोनी निर्देशानुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना, शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत जिला-मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के नगर पंचायत झगराखांड में आयुष्मान भारत कार्ड अभियान दिनांक 29 अप्रैल से 20 मई 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार वार्ड में घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में आज दिनांक 01 मई 2025 को झगराखांड वार्ड नंबर 03 आयुष्मान भारत कार्ड शिविर लगाया गया। इस प्रकार समस्त वार्ड में शिविर आयोजित कर आयुष्मान कार्ड बनया जा रहा है।इस दौरान स्वास्थ विभाग से जिला परियोजना समन्वयक आयुष्मान भारत दीपक चौधरी सुपरवाइजर श्री करपत्रे, डॉ.अंशुमन चौधरी आयुष्मान मित्र शिवकांत कुशवाहा,अविनाश विश्वकर्मा, राम नरेश द्विवेदी, सीएचओ चांदनी,विजेता आरएचओ आफताब का शिविर में विशेष योगदान रहा ।
विज्ञापन