Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

: विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया गया बसंतोत्सव व मातृ-पितृ दिवस एवं पुलवामा में हुए शहीदों को किया गया याद

Admin Wed, Feb 14, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। नगर के विद्यालय विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल में आज बसंतोत्सव व मातृ-पितृ दिवस मनाया गया। विद्यालय विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल में आज बसंत व मां सरस्वती पूजन उत्सव मनाया गया जिस अवसर पर विद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ मां सरस्वती का पूजन किया गया। संस्था के संस्कृत शिक्षक पं0 प्रमोद कुमार शुक्ला जी के द्वारा विधि पूर्वक पूजन कार्य सम्पन्न कराया गया। बसंतोत्सव के अवसर पर संस्था सचिव संजय सेंगर एवं संस्था प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर, प्रधान पाठिका श्रीमती कनक सिंह एवं संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियो सहित विद्यार्थियों के द्वारा माता सरस्वती का पूजन किया गया। पूजन कार्य के पश्चात मातृ-पितृ दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा अपने-अपने माता-पिता एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया गया। मां सरस्वती व मातृ-पितृ पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था सचिव संजय सेंगर एवं प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर ने सभी को मां सरस्वती के जन्म दिवस, बसन्त उत्सव और मातृ-पितृ दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया कि माता-पिता का सम्मान व पूजन सिर्फ एक दिन के लिए ही नहीं होता है। हमें अपने माता-पिता का सदैव सम्मान व सेवा करनी चाहिए और ना सिर्फ माता-पिता का बल्कि अपने सभी बड़े-बुजुर्गों का भी सम्मान व सेवा करनी चाहिए। यदि हम अपने जीवन को सम्हालना चाहते हैं तो हमें अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। उन्होनें अपने उद्बोधन में आज के दिन ही पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए हमारे जीवन में सैनिकों के उपकार और उनके बलिदानों के विषय में विद्यार्थियों को बताया और उन्हें श्रद्धान्जली प्रस्तुत की। कार्यक्रम में आये सभी अभिभावकों का विद्यालय परिवार व प्रबंधन की ओर से तिलक पश्चात स्मृति-चिन्ह व उपहार प्रदान किया गया। आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी बड़े ही उत्साह से मां सरस्वती के पूजन एवं मातृ-पितृ दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इस सम्मान से भावुक हुए बिना रह नहीं पाये। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने बसंतोत्सव, माता सरस्वती पूजन एवं आज के इस मातृ-पितृ दिवस के अवसर पर विद्यालय के इस आयोजन की सराहना की। अभिभावकों में  दिव्यानन्द तिवारी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके लिए ही नहीं इस उम्र में आकर भी हमें भी माता-पिता की आवश्यकता बनी रहती है इसलिए आप याद रखे माता-पिता की कमी को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता, इसलिए अपने माता-पिता का सम्मान करें। आपके उज्जवल भविष्य के यदि कोई चिन्तित होता है तो वह आपके माता-पिता व शिक्षकगण होते हैं । उन्होनें विद्यालय प्रबंधन की भी प्रसंशा करते हुए कहा कि विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल का प्रबंधन भी अपने विद्यार्थियों के लिए एक माता-पिता की तरह ही पूर्णतः समर्पित है। उन्होनें विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय प्रबंधन के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि मेरे लिए यह एक सम्मान का विषय है कि मेरे बच्चे इस विद्यालय में पढ़कर निकले हैं और पढ भी रहे हैं और गर्व का विषय भी है कि मैं इस विद्यालय का अभिभावक के रूप एक सदस्य हॅू। अभिभावक  रमणिक गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा- अपने विद्यालयीन जीवन के सरस्वती पूजन के बाद आज लम्बे अंतराल के बाद आज का यह सरस्वती पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, यह पल मेरे लिए अत्यन्त भावुकता एवं सम्मानपूर्ण हैं। उन्होनें विद्यालय परिवार एवं प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यालय मनेन्द्रगढ़ नगर के हृदय स्थल में स्थापित है और इस संस्था के हृदय में संस्कार स्थापित है और मुझे गर्व है कि मैं अपने बच्चों के माध्यम से इस विद्यालय का एक हिस्सा हॅू। अभिभावक रोहित कुमार द्विवेदी सहित सभी अभिभावकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संयुक्त रूप से अपने माता-पिता, शिक्षक-शिक्षिकाओं व बड़े-बुजुर्गों की सेवा व सम्मान करने की बात कही गयी। संस्था की शिक्षिका अर्पिता चैधरी ने माता-पिता को समर्पित करते हुए गीत प्रस्तुत किया एवं शिक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक राकेश मिश्रा ने किया उन्होनें भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा- माता की ममता और पिता के धैर्य का कोई मोल नहीं होता है। माता-पिता अपने बच्चों के लिए पूर्णतः समर्पित होते हैं। निःसंदेह माता-पिता से बढ कर कुछ भी नहीं है। कार्यक्रम के अंतर्गत ही पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धान्जली भी अर्पित की गयी। कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव संजय सेंगर ने कार्यक्रम में आये सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को माता-पिता की सेवा और उनके आज्ञा का पालन करने और अनुशासित जीवन जीने की सलाह दी। आज के इस कार्यक्रम में संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों सहित कर्मचारीगण के साथ अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें