Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

: महिला या नारी होने के नाते हम पर जिम्मेदारियां ज्यादा होती हैं। हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना आवश्यक है- श्रीमती इन्द्रा सेंगर

Admin Mon, Mar 11, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। कार्यक्रम के आरम्भ में संस्था की शिक्षिका श्रीमती अरूणिमा सिंह ने संस्था प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर का एवं सुश्री पूजा यादव ने प्रधानपाठिका श्रीमती कनक सिंह का स्वागत तिलक लगाकर किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर ने संस्था की सभी शिक्षिकाओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रति वर्ष 8 मार्च को महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के एवं उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विषय ‘‘महिलाओं में निवेश करें: प्रगति में तेजी लाएं’’ है। उन्होनें कहा कि घर-परिवार, समाज व देश में सभी नागरिकों के कर्तव्य एक समान ही होते हैं किन्तु महिला या नारी होने के नाते हम पर जिम्मेदारियां ज्यादा होती हैं। हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना आवश्यक है क्योंकि हमें मां होने का सम्मान भी प्राप्त होता है। मां अर्थात सृजनकर्ता इस नाते भी हमारा धर्म है कि हम अपनी जिम्मेदारियों को समझे और ऐसा कर्म करें जो महिला जगत के लिए आदर्श बने। प्रधानपाठिका श्रीमती कनक सिंह ने भी संस्था की शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी शक्ति को पहचानना है और उसका सदुपयोग करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। संस्था की शिक्षिका श्रीमती निहारिका तिवारी ने ‘‘कोमल है तू कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है’’ गीत प्रस्तुत किया। संस्था की सभी शिक्षिकाओं ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर ने सभी शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर उपहार प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की कला शिक्षिका सुश्री पूनम सोरेन ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें