: भाजपा के विधायको ने दीवार लेखनकर कार्यकर्ताओ में जोश ला दिया है
Admin Wed, Feb 14, 2024
चिरिमिरी।एमसीबी। तानसेन भवन में आयोजित भाजपा की बैठक में क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल ने दीवाल लेखन में रुचि लेकर कार्य करने का आह्वान किया था, जिसके तारतम्य में भाजपा के विधायको ने दीवार लेखनकर कार्यकर्ताओ में जोस ला दिया है ।
बैठक के बाद पोड़ी में लोकसभा प्रभारी धरमलाल कौशिक और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दीवाल लेखन किया । वही नागपुर (लाई) में भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने दीवाल लेखन किया,अब भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं भी दीवाल लेखन करने में अपनी भूमिका निभाने आगे आ रहे हैं जल्द ही शहर व गाँव की दीवार भाजपामय हो जाएगी।
विज्ञापन