Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

: जिले के सभी बूथों में होगा बूथ विजय अभियान, प्रत्येक बूथों पर लगेंगे झंडे

Admin Sat, Mar 30, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के दृष्टि से एक-एक बूथ को मजबूत बनाने कल 30 मार्च को समूचे प्रदेश में बूथ विजय संकल्प अभियान मनायेगी। जिसके तहत प्रत्येक बूथ में भाजपा का झंडा प्रत्येक बूथ समिति के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे। बूथ विजय संकल्प अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक बूथ में न्यूनतम 100 झण्डे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसकी शुरुआत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा। चुनाव में विजय का मार्ग बूथ को जीत कर ही निकलता है, इस मूल वाक्य को मूर्त रुप देने भाजपा अपने समस्त कार्यकर्ताओं को उनके बूथों में सक्रियता से कार्य कराने की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता कल 30 मार्च को अपने अपने बूथों में सक्रिय रहेंगे, बूथ समिति की बैठकें करके सभी सदस्यों को लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार की गति बढा़ने ऊर्जा भरेंगे। बूथ वार सौ – सौ झण्डा लगाने का काम भी शनिवार से भाजपा कार्यकर्ता अपने बूथों में आरंभ करेंगे। साथ ही सघन जनसंपर्क करते हुये बूथ में निवासरत लाभार्थियों से भी जीवंत संपर्क बनायेंगे। भाजपा बूथ विजय संकल्प अभियान को बड़ी गंभीरता से ले रही है और सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान के तहत अपने बूथों में सक्रियता से जुटने कहा गया है । साथ ही बूथ क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान करने के प्रेरित करते हुये प्रत्येक बूथ में 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी ने कहा कि कल 30 मार्च को भाजपा प्रदेश स्तर पर बूथ विजय संकल्प अभियान मनायेगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिसकी तमाम तैयारियां एमसीबी जिले मे प्रत्येक मंडलो व बूथ केंद्रो मे सामग्री पहुंच गई है जिसे जिले के सभी बूथों में बूथ विजय संकल्प अभियान एक साथ आरंभ होगा। वंही कोरबा लोकसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने संगठन का एक एक कार्यकर्ता संकल्पित हो कार्य कर रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें