Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन : अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जिले में “मोतियाबिंद मुक्त भारत” अभियान की शुरुआत

Praveen Nishee Mon, Jan 19, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटिज़न्स में सम्मिलित “मोतियाबिंद मुक्त भारत” अभियान को जिले में प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के उन वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हित कर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है, जो मोतियाबिंद जैसी गंभीर नेत्र समस्या से पीड़ित हैं। इस अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय निकायों के संयुक्त समन्वय से विशेष नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों का विस्तृत नेत्र परीक्षण किया जाएगा तथा पात्र पाए जाने वाले हितग्राहियों का चयन कर उनका निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 जनवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर, 22 जनवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ तथा 23 जनवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा जांच की जाएगी। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को शिविर स्थल तक लाने एवं सुरक्षित वापस पहुंचाने की समुचित व्यवस्था जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों द्वारा की जाएगी। शिविरों के सफल आयोजन हेतु स्वास्थ्य परीक्षण, हितग्राहियों का चिन्हांकन, व्यापक प्रचार-प्रसार एवं परिवहन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण दायित्व संबंधित विभागों को सौंपे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के आपसी समन्वय से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले का कोई भी पात्र वरिष्ठ नागरिक इस महत्वपूर्ण सुविधा से वंचित न रहे। “मोतियाबिंद मुक्त भारत” अभियान वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में नई रोशनी और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर आया है। यह पहल न केवल उनकी दृष्टि लौटाने का कार्य करेगी, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान एवं स्वस्थ जीवन की ओर भी अग्रसर करेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें