Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

: वृद्ध का छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान ने किया अंतिम संस्कार

Admin Sat, Mar 2, 2024

सुरजपुर।  जिला प्रशासन सुरजपुर के दिशानिर्देश में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग द्वारा संचालित स्नेह संबल वृद्धाश्रम तिलसिवा सुरजपुर में रहने वाली वृद्ध दिनों बाई पति बंधन निवासी केशवपुर का दुखद निधन हो गया। जिसका छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने बताया कि दिनों बाई को 30-06-2022 वृद्धाश्रम में उनके परिवार द्वारा भर्ती कराया गया था। दिनो बाई के परिवार से कोई भी दिनों बाई को देखने नहीं आता था। सभी रिस्तेदारो ने दिनों बाई से दुरी बना ली थी । पता करने पर मालूम चला कि दिनों बाई ने प्रेम विवाह कर ली थी। इस कारण उसके परिवार का कोई भी सदस्य दिनों बाई से सम्पर्क नहीं रखते थे। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक बी तिर्की द्वारा भी कई बार दिनों बाई के परिवार वालों से सम्पर्क और समझाई दिया गया। परन्तु उन्होंने स्पष्ट मना कर दिया गया था कि हम लोग कभी भी देखने भी नहीं आयेंगे,बी तिर्की द्वारा बीच बीच में त्योहार पड़ने पर घर ले जाने की बात कही गई परन्तु उनके परिवार द्वारा स्पष्ट मना कर दिया गया था कि हम वृद्धाश्रम में छोड़ने के बाद कभी भी नहीं आयेंगे। वृद्धाश्रम के कर्मचारियों द्वारा दिनों बाई के तबीयत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय सुरजपुर में भर्ती कराने के बाद सुचना देने पर भी कभी भी उनके परिवार के सदस्य देखने भी नहीं आये। दिनों बाई के निधन की सुचना पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा बी तिर्की उप संचालक समाज कल्याण विभाग सुरजपुर के मार्गदर्शन में हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार नगर पालिका सुरजपुर के अध्यक्ष के के अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवेश गोयल के सहयोग से दिनों बाई का अंतिम संस्कार सुरजपुर में किया गया। इस दौरान उपसंचालक बी तिर्की, छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सचिव सुरेन्द्र साहू, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप गुप्ता, अधिक्षक पायल गुप्ता, नर्स अमृता राजवाड़े , सामाजिक कार्यकर्ता मोहित राजवाड़े , आदेश्वर राजवाड़े, पंकज रवि, दिनेश राजवाड़े सहित छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें