Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नगर निगम चिरमिरी में यूपा का वर्चुअल उद्घाटन,शहरी योजनाओं का विस्तार सेवा पहुँच रही आपके द्वार ,75 उद्यमियों को रोज़गार देने की सकारात्मक पहल

Admin Sat, Jul 1, 2023

मनेंद्रगढ़, 1 जुलाई 2023 / मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूपा योजना का वर्चुअली लोकार्पण किया। एमसीबी ज़िले में जिलास्तरीय कार्यक्रम नगर निगम चिरमिरी के सभागार में आयोजित किया गया। महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क यूपा अर्थात् अर्बन आजीविका पार्क योजना के क्रियान्वयन हेतु नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 01 चित्ताझोर पोड़ी में कुल 1.51 हेक्टेयर (3.1 एकड़) में स्थापित किया जा रहा है जिसमें कुल 6 संभावित गतिविधियाँ (फ़र्मएसएचजीउद्यम) प्रारंभ करने से 25 महिलाओं और 50 पुरुषों को मिलाकर लगभग 75 लोगों को रोज़गार प्राप्त होगा। इसी तरह मनेंद्रगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में भी शीघ्र ही यूपा प्रारंभ किया जाएगा। मनेंद्रगढ़ नगरपालिका में भी आज मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के द्वारा मितान योजना का विस्तार किया गया। नई लेदरी और झगराखंड के लिये एक एमएमयू प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के द्वारा नगर निगम चिरमिरी को यूपा का सौग़ात दिया गया है। यूपा के माध्यम से स्थानीय युवाओंमहिलाओं और उद्यमियों को रोज़गार के अवसर मिलेंगे। दूर-दराज के लोगों को भी निगम क्षेत्र में यूपा प्लेटफ़ॉर्म दिया जायेगा जिससे स्वरोज़गार के अवसर बढ़ेंगे। नये ज़िले के निर्माण से पूरे क्षेत्र को लाभ हो रहा है। मितान योजना के विस्तार और नये एमएमयू के संचालन से नागरिकों को लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।  वर्चुअल कार्यक्रम में सीजीएमएससी के संचालक एवं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवालमहापौर चिरमिरी श्रीमती कंचन जायसवालनगरपालिका अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ श्रीमती प्रभा पटेलउपाध्यक्ष मनेन्द्रगढ़  कृष्ण मुरारी तिवारीनगरपालिका अध्यक्ष झगराखण्ड  रजनीश पांडेकलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गानिगम आयुक्त सुश्री लवीना पांडेएसडीएम  बीएस मरकाममुख्य नगरपालिका अधिकारी मनेंद्रगढ़  इशहाक ख़ानक्षेत्र के गणमान्य नागरिकनगर निगम के पार्षदएल्डरमैनचैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी जुड़े थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें