Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान अगले साल 2800 रुपए धान का समर्थन मूल्य

Admin Mon, Feb 27, 2023

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का रविवार को राष्ट्रीय महाधिवेशन का तीसरा और अंतिम दिन था। प्रदेश की राजधानी रायपुर में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा कि ने अगले साल 2800 रुपए धान का समर्थन मूल्य देने का ऐलान किया है। आगे कहा कि चुनाव से पहले जब राहुल गांधी आए थे। तब किसानों की ऋण माफी और किसानों को 2500 रुपए धान का समर्थन मूल्य देने की बात कही थी। प्रदेश के किसानों ने इस साल जो धान बेचा है। उसका समर्थन मूल्य 2640 रुपए मिला है। वहीं अगले साल 2800 रुपए मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी ने जो रास्ता दिखाया है। उस पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार चल रही है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ के मजदूर, नौजवान, किसान सबको साथ लेकर छत्तीसगढ़ सरकार चल रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें