Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

अकैडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ : बच्चों ने अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलंपियाड परीक्षा में जीते 14 गोल्ड मेडल्स

Praveen Nishee Mon, Feb 23, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। अकैडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलंपियाड परीक्षा में सम्मिलित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए १४ गोल्ड मेडल्स एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जहाँ लाखों विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेते हैं वहाँ अकैडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ के कक्षा दूसरी का छात्र ऋषभ कुमार , कक्षा तीसरी के छात्र अयान सिंह, हर्षित कुमार, विराज तिवारी, अक्षत नामदेव, कक्षा चौथी का छात्र सौम्य सिंह , कक्षा पांचवीं की छात्रा अक्षिता भगत, कक्षा छठवीं के छात्र हिमांशु छड़ीमली, संस्कार सिंघल, उत्कर्ष तिवारी, कक्षा सातवीं की छात्रा श्रेया पटेल , कक्षा नवमी के छात्र सार्थक पंसारी, अक्षत गोयल और अजान एच खान ने गोल्ड मेडल्स जीतकर विद्यालय के साथ-साथ पूरे एम.सी.बी. जिले का नाम ऊँचा किया है।अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलंपियाड की परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा अभूतपूर्व प्रदर्शन एवं सफलता प्राप्त करने के पीछे परीक्षा प्रभारी शिक्षिका रूबी पासी की अहम भूमिका रही तथा उन्होंने मेहनत के साथ विद्यार्थियों की तैयारी करवाईl विद्यालय के संचालक संजीव ताम्रकार, श्रीमती ज्योति ताम्रकार, आशीष कक्कड़, श्रीमती आशी कक्कड़, प्रशांत अग्रवाल,श्रीमती तोषी अग्रवाल डॉक्टर एस.के.सिन्हा और श्रीमती मीनू सिन्हा, प्राचार्य पी. रविशंकर सहित समस्त अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं ने पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें