Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

: कलेक्टर ने सेवानिवृत कर्मचारी,अरुण कुमार भट्टाचार्य को दिया पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान का आदेश

Admin Mon, Jul 3, 2023

मनेन्द्रगढ़ 03 जुलाई 2023 / कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा द्वारा जिला कोषालय के माध्यम से शिक्षा विभाग के लेखापाल सेवानिवृत कर्मचारी  अरुण कुमार भट्टाचार्य को पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान आदेश देकर सम्मानित किया और उनके सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। श्री भट्टाचार्य 39 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए हैं।

जिला कोषालय अधिकारी  सी.एस. सराफ ने पेंशन प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून 2023 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने वाले अन्य चार कर्मचारी प्रधान पाठक  पीटर खेस,  शैलेष कुमार साह,  रामबहोर लाल गुप्ता एवं उपवनक्षेत्रपाल सुरेन्द्र प्रताप सिंह, वन विभाग को भी पेंशन व ग्रेच्युटी भुगतान आदेश जारी किया गया है। इस दौरान सहायक कोषालय अधिकारी  पुष्पेंद्र प्रजापति सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें