Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया : कांग्रेस का धरना किसानों के नाम पर राजनीतिक नौटंकी - रामचरित द्विवेदी

Praveen Nishee Sat, Jan 31, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किये गये धरना प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी ने कांग्रेस के आंदोलन को किसानों के नाम पर की जा रही राजनीतिक नौटंकी करार दिया है।

मीडिया प्रभारी द्विवेदी ने कहा कि साय सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में धान खरीदी ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन का आह्वान यह दर्शाता है कि पार्टी के पास ना कोई ठोस मुद्दा है और ना ही कोई नीति। कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक हजारों मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। लाखों किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेच चुके हैं। एमसीबी जिले में भी सरकार द्वारा एक-एक दाना धान की खरीदी की जा रही है तथा भुगतान निर्धारित समय-सीमा में सीधे किसानों के खातों में किया जा रहा है।

रामचरित द्विवेदी ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि जब ना भुगतान में देरी है, ना तौल में परेशानी और ना ही बारदाने की कोई कमी, तो फिर धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम आखिर किस मुद्दे पर किया जा रहा है? उन्होंने कांग्रेस के पूर्व शासनकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय किसानों को भुगतान के लिए महीनों तक भटकना पड़ता था और राशि चार किस्तों में मिलती थी। आज वही कांग्रेस किसानों के नाम पर राजनीति चमकाने सड़कों पर उतर रही है।

भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि यदि धान खरीदी केंद्रों पर कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है तो सरकार तत्काल समाधान कर रही है। द्विवेदी ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस का यह चक्काजाम ना किसान हित में है और ना ही प्रदेश हित में। यह आने वाले चुनावों को देखते हुए हताश कांग्रेस की सस्ती राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने जनता से अपील की कि कांग्रेस के भ्रमजाल में ना आएं और साय सरकार की किसान हितैषी नीतियों पर विश्वास बनाए रखें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें