Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना : बालिकाओं की शिक्षा में निरंतरता सुनिश्चित होगी- प्रतिमा यादव

Praveen Nishee Tue, Jan 27, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिक्षा विभाग मनेंद्रगढ़ में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। इस योजना के तहत विद्यालय की कुल 117 छात्राओं को साइकिल प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी शिक्षा तक पहुंच और नियमित उपस्थिति को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने योजना को छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे बालिकाओं की शिक्षा में निरंतरता सुनिश्चित होगी। वहीं नगरपालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने छात्राओं से साइकिल का सदुपयोग करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छात्राओं की शिक्षा हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक छात्राओं को इनका लाभ दिलाने के प्रयासों पर जोर दिया।

शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अनुपमा निशी ने छात्राओं को निरंतर अध्ययन करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विकासखंड शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार पाण्डेय ने आभार व्यक्त करते हुए योजना के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी।

इस अवसर पर पार्षद इमरान खान, जमील शाह, माया सोनकर, सहित जनार्दन केवट, कपिल निशी, सुमित जायसवाल, दिलेश्वर बड़ा, अल्का चौहथा, रेणुका यादव, नोडल मनीष यादव, व्याख्याता टी. विजय गोपाल राव, प्राचार्य अर्चना वैष्णव, सुनीता कोल, दीपा देवांगन, संगीता, सुनील, निहारिका सिंह सहित विद्यालय का स्टाफ एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें