Advertisment

23rd June 2026

BREAKING NEWS

वसुंधरा क्लब, हसदेव क्षेत्र में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गरिमामयी आयोजन

जागृति महिला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय योग कार्यशाला का गरिमामय समापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्व.श्री लल्ला सिंह को श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

योग प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी; नए सत्र की शुरुआत 'विजयी' आगाज़ के साथ!

प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने : मृतक भाजपा कार्यकर्ता बाबू राम की पत्नी को 5 लाख का चेक दिया

Praveen Nishee Thu, May 22, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी । सुशासन तिहार में कठौतिया पहुचे जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने दिया मृतक भाजपा कार्यकर्ता बाबू राम की पत्नी श्रीमती अन्नू को 5 लाख का चेक दिया।

इस मौके पर सोनहत भरतपुर क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल बैकुंठपुर विधायक भैयालाल रजवाड़े मौजूद थे । बीते दिनों ताराबहरा से बाबूलाल अपने साथियों के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी की सभा मे जा रहे तभी पेंड्रा के पास सड़क हादसे में बाबूराम की मृत्यु हो गई थी, 5 लाख का चेक पाकर मृतक की पत्नि श्रीमती अन्नू के आंसू नहीं रुक रहे थे । श्रीमती अन्नू ने कहा कि मेरा एक छोटा बेटा है मैं कैसे इसका पालन पोषण करूंगी । मेरे बच्चे के देख रेख करेंगे,अभी बच्चे के पढ़ाने लिखाने के लिए बोले है । वही मृतक बाबू राम कि पत्नी बोली कि मुझे कुछ काम चहिये तभी तो बच्चे को खिला पाऊंगी अगर मुझे कुछ नही मिलेगा तो मैं क्या करूंगी । मेरे मा बाप भी सियाने हो चले है उनके आगे पीछे कोई नहीं अकेले थे,मेरा कौन है शासन ही तो है वही सहारा दे सकेगा तभी मैं आगे बढ़ सकूंगी । मैं बच्चे लोगो को अच्छे स्कूल में पढ़ना चाहती हु ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें