Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही भाजपा : उज्ज्वल दीपक

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

: डिप्टी रेंजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग

Admin Sat, Jul 29, 2023

सोनहत। कोरिया। सोनहत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुंदरपुर का है। कटई पानी निवासी श्रीमती राजमनी ने बताया कि वे खेत किनारे आराम करने के लिए झुग्गी झोपड़ी पति के साँथ मिल कर बनाई थी ताकि खेती का भी पहरा कर सके । 27 जुलाई को जब वे खेत मे रोपा लगाने का काम कर रही थी तभी डिप्टी रेंजर वहाँ पहुच कर जुग्गी झोपड़ी को उजाड़ रहे थे । खेत मे काम कर रही  राजमनी को जब भनक लगी तो वे झोपड़ी के पास आ कर डिप्टी रेंजर पूछी की क्यो उजाड़ रहे है तब जवाब में डिप्टी रेंजर ने अभद्रता पूर्ण गंदे गंदे गाली देने लगे और कहा जा बुला कर ले आ अपने गोंडवाना नेता को देख लूंगा क्या कर लेता है। इस घटना को जब राजमनी ने आदिवासी समुदाय और गोंडवाना पार्टी के बीच रखा इस घटना की सभी ने निंदा करते हुए 25 से 30 की संख्या में आदिवासी समुदाय सहित गोंडवाना नेताओ ने 28 जुलाई को लगभग दोपहर 2 बजे थाना पहुच कर मामले में सोनहत थाना में पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है वही दूसरी ओर गोंडवाना पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता घटना से बेहद नाराज है। जल्द कार्यवाही न होने पर आंदोलन की बात कह रहे है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें