Advertisment

16th June 2026

BREAKING NEWS

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही भाजपा : उज्ज्वल दीपक

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की : संभाग स्तरीय बैठक 14 दिसंबर को केनापारा में आयोजित

Praveen Nishee Fri, Dec 12, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की संभाग स्तरीय बैठक 14 दिसंबर 2025 को सरगुजा संभाग के हृदय स्थल केनापारा पर्यटन परिसर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व संघ के उपप्रांत अध्यक्ष दिनेश सिंह एवं संभाग अध्यक्ष हजरत अली करेंगे।

बैठक में सरगुजा संभाग के सभी जिलों — जशपुर, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया एवं एमसीबी जिला — के अंतर्गत आने वाले ब्लॉकों के 98–99 बैच के सभी सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है। इनमें प्रमुख रूप से —

  • एक सूत्रीय मांग : 1998 से सेवा गणना, पेंशन एवं जीपीएफ

  • क्रमोन्नति (ACP/MACP)

  • स्थानीय समस्याओं का समाधान

  • प्रमोशन संबंधी मुद्दे

  • सेवा पुस्तिका संधारण एवं सत्यापन

  • पासबुक संधारण एवं सत्यापन

  • जिला एवं ब्लॉक स्तर पर शिक्षा समिति में सक्रिय सहभागिता

इसके साथ ही आगामी दिनों के संघर्ष की रणनीति तथा संगठन को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाने के उपायों पर भी गंभीर चर्चा की जाएगी।

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की यह बैठक पूरे संभाग के शिक्षकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें