Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

शासकीय माध्यमिक शाला मोपका में : नशा मुक्त भारत अभियान शपथ कार्यक्रम का आयोजन

Praveen Nishee Wed, Jan 14, 2026

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक तिलकेस भावे के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र, सरकंडा के तत्वावधान में शासकीय माध्यमिक शाला मोपका, बिलासपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जन-जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। बताया गया कि नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त 2020 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा की गई थी। यह अभियान रोकथाम, उपचार, पुनर्वास, देखभाल, जन-जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से नशाखोरी के विरुद्ध कार्य करता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जीवन में नशा न करने, एक जिम्मेदार नागरिक बनने तथा देश व समाज की सेवा करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही उनके भविष्य लक्ष्य निर्माण पर भी सार्थक चर्चा की गई। यह भी जानकारी दी गई कि सरकंडा स्थित नशामुक्ति केंद्र में निःशुल्क उपचार एवं भर्ती की सुविधा उपलब्ध है।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन संस्था सचिव सुरेंद्र साहू द्वारा किया गया। संचालन कमल यादव, श्री रजक , एरिक एवं दीपक ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शासकीय माध्यमिक शाला मोपका की प्राचार्य सुषमा प्रधान का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें