Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

: शराबी शिक्षक ने मचाया उत्पात गामीणों में रोष

Admin Mon, Jul 10, 2023

  https://youtube.com/shorts/tv7qTrWe3tk?feature=share मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । मनेंद्रगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत नये शिक्षा सत्र को लेकर प्रदेश भर में शाला प्रवेश उत्सव भी मनाया गया वही केराबहरा प्राथमिक शाला में शिक्षक रविन्द्र सिंह का वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जहां शराबी शिक्षक रविंद्र सिंह शराब के नशे में स्कूल में अपनी जिम्मेदारियों को निर्वहन नही करते हैं तो वहीं इसके विपरीत उत्पात मचाने से भी बाज नही आते हैं। हाल ही में उक्त स्कूल से घर न लौटते देख बच्चों को परिजनों ने जब स्कूल पहुंचे तो उक्त शिक्षक को जगाने का प्रयास किया गया तब शिक्षक ने अभिभावकों को छुट्टी के टाईम पर कहा गया कि अभी तो 9 बजे हैं छुट्टी नही करूंगा। परिजनों द्वारा वीडियो बनाकर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, पर अधीकारियो के द्वारा दूसरे दिन प्राथमिक पाठशाला रोकड़ा में पदस्थ शिक्षक इंजोर साय को मौखिक आदेश कर ग्रामीणों को शांत करवाने एवम् प्रवेश व स्थानातरण प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक कार्य की लंबित कार्य का हवाला देकर कार्य करने को भेजा। जबकि एकल पदस्थ शिक्षक रविंद्र सिंह की उपस्थिति थी। लगातार शराब के नशे में चूर रहने वाले शिक्षक रविंद्र सिंह से नाराज ग्रामीणों ने सामूहिक रुप से सरपंच, उप सरपंच, शाला समिति के अध्यक्ष, मितानिन, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अध्यक्ष, व नेताओ के साथ स्कूल पहुंचे, जहां शिक्षक को नसीहत देते हुए कहा कि सुधर जाओ हमारे बच्चों का भविष्य मत बिगाड़ों। वही जिला शिक्षा अधिकारी व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के मौखिक आदेश से एक शिक्षक को अटैच तो किया गया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें