Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी विकासखंड खेलों में चमके : विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जूनियर फुटबॉल टीम बनी विजेता

Praveen Nishee Sat, Feb 7, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए यह सिद्ध कर दिया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल हैं।

विद्यालय के छात्र आशीष नापित ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर दौड़ में पवन ने प्रथम स्थान एवं दीपक सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरव दिलाया। इसके साथ ही जूनियर फुटबॉल टीम ने विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

इसके अतिरिक्त विद्यालय के विद्यार्थियों ने गर्ल्स कबड्डी, बॉयज कबड्डी, बैडमिंटन (सिंगल्स व डबल्स), फुटबॉल तथा खो-खो जैसे खेलों में भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया और विद्यालय की प्रतिष्ठा को सुदृढ़ किया।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें