Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

: उदयमान भारत के जन्म के लिए नवीन पीढ़ी की ओर ध्यान देने की है आवश्यकता, सभी अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति सजग रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करें- डॉ दिव्या गुप्ता

Admin Sat, Jun 24, 2023

बैकुण्ठपुर। कोरिया । राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ दिव्या गुप्ता ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के चिन्हित असुरक्षित परिवार और अति संवेदनशील बच्चों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने तथा कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाले बच्चे एवं परिवार, बाल अधिकारों के उल्लंघन एवं उनके हनन संबंधित मामलों, शिकायतों की जांच, सुनवाई एवं निराकरण के लिये आयोग के खण्डपीठ द्वारा बेंच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती आशा संतोष यादव, जिला पंचायत सीईओ  आशुतोष चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रोहित कुमार, संयुक्त कलेक्टर  अनिल सिदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
इस दौरान डॉ दिव्या गुप्ता ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नए उदयमान भारत के जन्म के लिए नवीन पीढ़ी की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति सजग रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि बच्चों के जीवन में बदलाव ला सकें। बेंच में मुख्य रूप से बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक सहायता, बाल स्वराज, आयुष्मान कार्ड निर्माण, आधार कार्ड निर्माण, बैंक खाता निर्माण  तथा इत्यादि से संबंधित समस्याओं के प्रकरणों की सुनवाई की गई। इस दौरान लगभग 300 आवेदन प्राप्त हुए। सुनवाई में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रकरण भी प्रस्तुत हुए, जिनकी सुनवाई करते हुए उन्हें आवश्यक उपकरण, स्वास्थ्य जांच सुविधा प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों से सम्बंधित स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें पुलिस विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधीकरण, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, लोक सेवा केन्द्र आदि के स्टॉल लगाए गए तथा समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई, इसके साथ ही विभागीय योजनाओं को प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें