Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा : एफ.पी.ओ. (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) के अधिवक्ता मयंक जैन को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया

Praveen Nishee Sat, Feb 14, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा, जिला एम.सी.बी. के एफ.पी.ओ. (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) गठन प्रकल्प के अंतर्गत अधिवक्ता मयंक जैन को जिला सहसंयोजक नियुक्त किए जाने पर जिलेभर में हर्ष का वातावरण है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की है।

बताया जा रहा है कि अधि. मयंक जैन लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं तथा किसानों से संबंधित विषयों पर उनकी गहरी समझ रही है। उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए किसान मोर्चा द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

अधिवक्ता मयंक जैन ने बताया कि एफ.पी.ओ. गठन प्रकल्प के माध्यम से किसानों को संगठित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उचित बाजार उपलब्ध कराने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने का उद्देश्य से कार्य किया जाएगा, इस पहल से जिले के किसानों को सामूहिक शक्ति के साथ बेहतर मूल्य और संसाधन उपलब्ध होगा ।

नवनियुक्त जिला सहसंयोजक मयंक जैन से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा एवं लगन के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा जिले के किसानों के हित में प्रभावी कार्य करेंगे। शुभचिंतकों ने ईश्वर से कामना की है कि उनके नेतृत्व में यह प्रकल्प सफल हो और किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो।

उनकी नियुक्ति को किसान हित में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे जिले में किसान संगठन और अधिक सशक्त होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें